ग्रेन चैम्बर पब्लिक स्कूल में ‘गांधी जयंती के अवसर पर पॉक्सो एक्ट पर जागरूकता’ कार्यक्रम

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ग्रेन चैम्बर पब्लिक स्कूल में सोमवार को उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मुजफ्फरनगर के द्वारा गाँधी जयंती के अवसर पर पॉक्सो एक्ट 2012 के प्रति संवेदनशीलता हेतु विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम् से हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि न्यायिक मजिस्ट्रेट, कोर्ट नंबर-2, मुजफ्फरनगर मनी वर्मा रहीं।

विद्यालय के प्रबंधक विनोद संगल, उपाध्यक्ष महेश कुमार, डायरेक्टर डॉ० एमके गुप्ता, प्रधानाचार्य आजाद वीर एवं कोर्डिनेटर आशीष कुमार त्यागी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि मनी वर्मा ने छात्र-छात्राओं को पॉक्सो एक्ट 2012 के प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया – “18 वर्ष से कम उम्र में सहमति सिर्फ एक भ्रम है, इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई, पॉक्सो का नियम है ।” इस कानून में अपराधी को सख्त सजा का प्रावधान है। यह कानून लड़का-लडकी दोनों पर पर लागू होता है। पॉक्सो एक्ट 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चो को यौन शोषण एवं शारीरिक उत्पीडन जैसे अपराधो से सुरक्षा प्रदान करता है। उन्होंने बच्चों को गुड टच एवं बैड टच, साइबर सुरक्षा और किसी भी स्थिति में असहज होने पर तुरंत अपने माता-पिता, शिक्षक से शिकायत करने या NALSA हेल्पलाइन नंबर 15100 पर संपर्क करने के लिए प्रेरित किया।
प्रधानाचार्य आजाद वीर ने मुख्य अतिथि मनी वर्मा जी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया जिन्होंने अपना बहुमूल्य समय देकर छात्र-छात्राओ को पॉक्सो एक्ट के प्रावधानों की महत्वपूर्ण जानकारी दी। बच्चों को अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्य एवं सेफ्टी कानूनों का ज्ञान होना अति आवश्यक है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन अध्यापिका ऋतु जैन द्वारा किया गया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार में फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वोट चोरी और लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाते हुए महानगर कांग्रेस कमेटी ने चंद्राचार्य चौक पर प्रदर्शन किया और मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन कर गिरफ्तारी की मांग की। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और

उत्तरांचल पंजाबी महासभा ने दी शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। शहीद भगत सिंह की जयंती पर उत्तरांचल पंजाबी महासभा भगतसिंह जोन के अध्यक्ष नागेश वर्मा के नेतृत्व में महासभा के सदस्यों ने भगतसिंह चौक स्थित शहीदे आजम की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उत्तरांचल पंजाबी महासभा महिला मोर्चा कि प्रदेश महामंत्री अन्नू कक्कड़ एवं संस्था के प्रदेश

शील इंस्टिट्यूट की पूर्व छात्रा दिव्या चौहान का हुआ पूर्ति निरीक्षक पद पर चयन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की लोअर पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर पूर्ति निरीक्षक पद पर चयनित होने पर शील इंस्टिट्यूट की छात्रा दिव्या चौहान इंस्टिटयूट के डायरेक्टर विभास सिन्हा ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंटकर संस्थान की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विभास सिन्हा

सपा कार्यकर्ताओं ने दी शहीद-ए-आजम भगत सिंह को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पार्टी समाजवादी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहीद-ए-आजम भगतसिंह की 119वीं जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और उनके बलिदान को नमन किया। ललतारौ पुल स्थित सपा महानगर कार्यालय पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के दौरान वरिष्ठ सपा नेता डा.राजेंद्र पाराशर ने कहा कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह महान देश भक्त और

स्वस्थ हृदय के लिए शरीर, मन और आत्मा का संतुलन आवश्यक-डा.संजय शाह

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वामी रामप्रकाश चैरिटेबल अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डा.संजय शाह ने कहा कि प्रदूषण, अनहेल्दी खानपान, फिजिकल एक्टिविटी की कमी और स्ट्रेसफुल लाइफस्टाइल ने सेहत को गंभीर खतरे में डाल दिया है। खासकर युवाओं में दिल की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। हार्ट अटैक, स्ट्रोक और हार्ट फेलियर जैसी समस्याएं लाखों जिंदगियां छीन

प्रधानमंत्री मोदी के जीवन से प्रेरणा ले युवा पीढ़ी-मनोज गौतम

हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के सोहलपुर गांव में राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों ने हिस्सा लिया। इस दौरान

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal