एमजी पब्लिक स्कूल में सेवा संकल्प अभियान जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एमजी पब्लिक स्कूल में सोमवार को सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत विकसित भारत-2047 मेरे सपनों का भारत विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल रहे। राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल एवं एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन सतीश चंद गोयल का विद्यालय प्रांगण में पधारने पर प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने अभिनंदन किया। दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने बताया कि विकसित भारत 2047 के विज़न विषय पर आधारित चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें तीन वर्गों कक्षा 6 से कक्षा 8, कक्षा 9 से कक्षा 10 और कक्षा 11 से कक्षा 12 के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कर अपनी कला प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसमें कक्षा-6 से 8 वर्ग में अनुशा सरस्वती प्रथम, वीरा सरस्वती द्वितीय और आरू शर्मा तृतीय स्थान पर रहीं, इशिका चौधरी और मौ. अलमास को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया। कक्षा 9 से 10 वर्ग में राबिया खान प्रथम, आयुषि गर्ग द्वितीय तथा अलिशा तृतीय और आयुष व कार्तिक गर्ग को सांत्वना पुरस्कार मिला। कक्षा 11 से 12 वर्ग में ईशा प्रथम, एैशनी द्वितीय और सिद्धी तृतीय रहे तथा अवनि, फलक और माहा को सांत्वना पुरस्कार मिला। मेरे सपनों का भारत विषय पर भाषण प्रतियोगिता में आशि चौधरी, साक्षी, अनंत जैन, फारिका, मैत्री शर्मा, सिम्मी त्यागी, श्रेया और निष्ठा सिंह ने प्रतिभाग किया। चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताओं के विजेताओं को उनकी आत्मविश्वास से भरी प्रस्तुति के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा ‘विकसित भारत’ की संकल्पना पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से अपने विचारों और सशक्त भारत की विकास यात्रा, जन कल्याणकारी योजनाओं और वैश्विक मंच पर बढ़ते भारत के प्रभाव को अत्यंत सुंदर एवं प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया।
इस दौरान अपने संबोधन में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि देश के भविष्य के रूप में यहां बैठे इन छात्र छात्राओं की आँखों में संजोए सपने ही आने वाले भारत की दिशा तय करेंगे। मेरा विश्वास है कि आज के ये प्रतिभाशाली बच्चे ही कल ‘विकसित भारत’ के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इन बच्चों के सपने ही भारत की नई उड़ान है और इन बच्चों का मेरे सपनों का भारत का का संकल्प ही विकसित भारत का निर्माण करेगा। उन्होंने शहीद भगत सिंह की जयंती पर विद्यार्थियों को उनके जीवन काल, संघर्ष और बलिदान के प्रसंग सुनाकर उनके जीवन दर्शन से प्रेरित होकर राष्ट्र निर्माण और समाज उत्थान में भागीदारी सुनिश्चित करने की सीख दी। उन्होंने बच्चों की प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए कहा कि छात्र छात्राओं की की प्रस्तुतियों में केवल कल्पना नहीं, बल्कि एक सशक्त, समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित भारत का संकल्प दिखाई दिया। संचालन शिक्षिका रितु शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में शिक्षक शिक्षिकाओं एवं अन्य सहयोगी स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार में फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वोट चोरी और लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाते हुए महानगर कांग्रेस कमेटी ने चंद्राचार्य चौक पर प्रदर्शन किया और मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन कर गिरफ्तारी की मांग की। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और

उत्तरांचल पंजाबी महासभा ने दी शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। शहीद भगत सिंह की जयंती पर उत्तरांचल पंजाबी महासभा भगतसिंह जोन के अध्यक्ष नागेश वर्मा के नेतृत्व में महासभा के सदस्यों ने भगतसिंह चौक स्थित शहीदे आजम की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उत्तरांचल पंजाबी महासभा महिला मोर्चा कि प्रदेश महामंत्री अन्नू कक्कड़ एवं संस्था के प्रदेश

शील इंस्टिट्यूट की पूर्व छात्रा दिव्या चौहान का हुआ पूर्ति निरीक्षक पद पर चयन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की लोअर पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर पूर्ति निरीक्षक पद पर चयनित होने पर शील इंस्टिट्यूट की छात्रा दिव्या चौहान इंस्टिटयूट के डायरेक्टर विभास सिन्हा ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंटकर संस्थान की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विभास सिन्हा

सपा कार्यकर्ताओं ने दी शहीद-ए-आजम भगत सिंह को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पार्टी समाजवादी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहीद-ए-आजम भगतसिंह की 119वीं जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और उनके बलिदान को नमन किया। ललतारौ पुल स्थित सपा महानगर कार्यालय पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के दौरान वरिष्ठ सपा नेता डा.राजेंद्र पाराशर ने कहा कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह महान देश भक्त और

स्वस्थ हृदय के लिए शरीर, मन और आत्मा का संतुलन आवश्यक-डा.संजय शाह

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वामी रामप्रकाश चैरिटेबल अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डा.संजय शाह ने कहा कि प्रदूषण, अनहेल्दी खानपान, फिजिकल एक्टिविटी की कमी और स्ट्रेसफुल लाइफस्टाइल ने सेहत को गंभीर खतरे में डाल दिया है। खासकर युवाओं में दिल की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। हार्ट अटैक, स्ट्रोक और हार्ट फेलियर जैसी समस्याएं लाखों जिंदगियां छीन

प्रधानमंत्री मोदी के जीवन से प्रेरणा ले युवा पीढ़ी-मनोज गौतम

हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के सोहलपुर गांव में राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों ने हिस्सा लिया। इस दौरान

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal