आइडियल किड्स नई मंडी में मनाया गया क्षमावाणी पर्व

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सोमवार को नई मंडी स्थित आइडियल किड्स प्रीप्रेटरी स्कूल में क्षमावाणी पर्व हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। इस दौरान सभी ने परस्पर गले मिलकर एक दूसरे से जाने अनजाने में हुई गलतियों के लिए क्षमा मांगी और क्षमा किया।

जैसा कि विदित ही है कि गलती इंसान से ही होती है और उसका अहसास भी उसे ही होता है। गलती हो जाना इतना गलत नहीं है, जितना गलत है उसका अहसास ना होना। वैसे तो सुंदरता इस बात में है कि गलती होते ही उसका अहसास हो जाए और क्षमा मांग ली जाए एवं क्षमा कर दिया जाए किंतु अनेक बार व्यक्ति अहंकार में क्षमा मांगता नहीं है और क्रोध के कारण क्षमा करता नहीं है और परस्पर में बैर बन जाता हैं और यदि यह व्यवहार छः माह से अधिक रह जाए तो बैंर पत्थर की लकीर जैसा हो जाता है। ऐसा ना हो जाए उसके लिए यह पर्व जैन समाज में वर्ष में तीन बार अश्विन, फाल्गुन एवं वैशाख मास में कृष्ण पक्ष की एकम के दिन दसलक्षण पर्व के बाद मनाया जाता है। जो कि हमें यह अहसास कराता है कि कहीं किसी के साथ हमारा मन मलीनता को प्राप्त तो नहीं हो रहा है। यदि हो रहा है तो उससे स्वयं कृत दोषो के लिए स्वयं क्षमा माँग कर एवं स्वयं उसे उसके दोषो के लिए क्षमा करके स्वयं की एवं उसकी मन की मलीनता को दूर किया जा सके।

स्कूल निदेशक पी० के० जैन ने सभी को क्षमावाणी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्कूल परिवार से जाने-अनजाने में किसी अभिभावक अथवा किसी भी अन्य व्यक्ति के मन को ठेस पहुंची हो तो स्कूल परिवार हदय से क्षमा प्रार्थी हैं। कॉर्डिनेटर आशी जैन ने सभी बच्चों को क्षमा भाव का महत्व बताया। कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त स्टाफ का योगदान रहा।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार में फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वोट चोरी और लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाते हुए महानगर कांग्रेस कमेटी ने चंद्राचार्य चौक पर प्रदर्शन किया और मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन कर गिरफ्तारी की मांग की। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और

उत्तरांचल पंजाबी महासभा ने दी शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। शहीद भगत सिंह की जयंती पर उत्तरांचल पंजाबी महासभा भगतसिंह जोन के अध्यक्ष नागेश वर्मा के नेतृत्व में महासभा के सदस्यों ने भगतसिंह चौक स्थित शहीदे आजम की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उत्तरांचल पंजाबी महासभा महिला मोर्चा कि प्रदेश महामंत्री अन्नू कक्कड़ एवं संस्था के प्रदेश

शील इंस्टिट्यूट की पूर्व छात्रा दिव्या चौहान का हुआ पूर्ति निरीक्षक पद पर चयन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की लोअर पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर पूर्ति निरीक्षक पद पर चयनित होने पर शील इंस्टिट्यूट की छात्रा दिव्या चौहान इंस्टिटयूट के डायरेक्टर विभास सिन्हा ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंटकर संस्थान की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विभास सिन्हा

सपा कार्यकर्ताओं ने दी शहीद-ए-आजम भगत सिंह को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पार्टी समाजवादी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहीद-ए-आजम भगतसिंह की 119वीं जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और उनके बलिदान को नमन किया। ललतारौ पुल स्थित सपा महानगर कार्यालय पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के दौरान वरिष्ठ सपा नेता डा.राजेंद्र पाराशर ने कहा कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह महान देश भक्त और

स्वस्थ हृदय के लिए शरीर, मन और आत्मा का संतुलन आवश्यक-डा.संजय शाह

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वामी रामप्रकाश चैरिटेबल अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डा.संजय शाह ने कहा कि प्रदूषण, अनहेल्दी खानपान, फिजिकल एक्टिविटी की कमी और स्ट्रेसफुल लाइफस्टाइल ने सेहत को गंभीर खतरे में डाल दिया है। खासकर युवाओं में दिल की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। हार्ट अटैक, स्ट्रोक और हार्ट फेलियर जैसी समस्याएं लाखों जिंदगियां छीन

प्रधानमंत्री मोदी के जीवन से प्रेरणा ले युवा पीढ़ी-मनोज गौतम

हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के सोहलपुर गांव में राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों ने हिस्सा लिया। इस दौरान

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal