श्रीराम पॉलिटेक्निक के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम पॉलिटेक्निक मुजफ्फरनगर के विद्यार्थियों ने प्राविधिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश, लखनऊ की वार्षिक जून 2026 की परीक्षा में एक बार फिर अपना परचम लहराया है।श्रीराम पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य डॉ. अश्वनी कुमार, विभागाध्यक्षों एवं सभी अध्यापकों ने प्रथम वर्ष के सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया और उनका उत्साहवर्धन किया।
प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में राखी ने 81.59 प्रतिशत अंक, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में समर धीमान ने 81.12 प्रतिशत मैकेनिकल इंजीनियरिंग में मौ. अयान ने 80.46 प्रतिशत अंक, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में आकाश ने 79.38 प्रतिशत अंक और सिविल इंजीनियरिंग में दीपक कुमार ने 79.23 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसी तरह द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में सिविल इंजीनियरिंग में गोपाल कुमार ने 77.17 प्रतिशत अंक, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में प्रियांशु ने 78.56 प्रतिशत अंक, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में लव कुमार ने 76.51 प्रतिशत अंक, मैकेनिकल इंजीनियरिंग में महक ने 74.82 प्रतिशत अंक और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में आस्था जौहरी ने 80.97 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में सिविल इंजीनियरिंग में अमन कुमार ने 77.17 प्रतिशत अंक, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में लवकुश ने 77.38 प्रतिशत अंक, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में जैद अली ने 74 प्रतिशत अंक, मैकेनिकल इंजीनियरिंग में वैभव शर्मा ने 74.10 प्रतिशत अंक और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में आदित्य कुमार ने 77.64प्रतिशत अंक प्राप्त किए।श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के फाउंडर चेयरमैन डॉ. एस.सी. कुलश्रेष्ठ ने छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने और लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए नवीनतम ज्ञान, आधुनिक तकनीक और गुणी अभियंताओं की आवश्यकता है।श्रीराम पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य डॉ. अश्वनी कुमार ने परीक्षा परिणाम पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि इस वर्ष हमारे छात्र-छात्राओं ने एक बार फिर अपनी मेहनत और प्रतिभा से कॉलेज का नाम गौरवान्वित किया है। यह सभी शिक्षकों के संयुक्त प्रयासों एवं संस्थान प्रबंधन द्वारा प्रदान की गई विश्वस्तरीय सुविधाओं के सदुपयोग से संभव हो पाया है।उन्होंने कहा कि शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को अपनी ओर से सर्वाेत्तम शिक्षा दी, जिसे विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम ने एक अच्छे परिणाम में परिवर्तित किया। श्रीराम पॉलिटेक्निक गौरव का अनुभव कर रहा है।उन्होंने आगे कहा कि छात्र-छात्राओं के शत-प्रतिशत प्लेसमेंट के लिए भी संस्थान प्रतिबद्ध है। इस वर्ष भी संस्थान द्वारा अब तक दो बड़े कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव कराए जा चुके हैं और आगे भी संस्थान बड़े कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव के लिए प्रयासरत है। गौरतलब है कि श्रीराम पॉलिटेक्निक, रुड़की रोड स्थित कैंपस में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग एवं सिविल इंजीनियरिंग सहित सभी शाखाएं उपलब्ध हैं। इस अवसर पर श्रीराम पॉलिटेक्निक के सभी विभागाध्यक्ष नितिन गुप्ता, छवि, जोनी कुमार, शुभम गुप्ता एवं सभी अध्यापक उपस्थित रहे।

फैक्ट्री कर्मचारी से लूट मामले में दो गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। फैक्ट्री कर्मचारी से तमंचे के बल पर बाइक और मोबाइल लूट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से स्विफ्ट कार व अन्य सामान बरामद किया है। आरोपियों के तार देहरादून में स्कूटी सवार महिला के अपहरण के मामले से भी जुड़े हुए हैं।

श्री कबीर आश्रम धर्मार्थ ट्रस्ट समिति ने किया सामाजिक चिंतन सद्भावना एवं समरसता सम्मेलन का आयोजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री कबीर आश्रम धर्मार्थ ट्रस्ट समिति के तत्वावधान में ऋषिकुल आयुर्वेदिक कालेज के समीप स्थित कबीर आश्रम में सामाजिक चिंतन सद्भावना एवं समरसता सम्मेलन का आयोजन किया गया। विकास महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.ओमवीर सिंह पंवार की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन में समाज की एकता, सामाजिक समरसता, शिक्षा, रोजगार, युवा सशक्तिकरण, सामाजिक जागरूकता,

अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासंघ ने की विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासंघ ने समाज को विकास की मुख्यधारा से जोडने की मांग की है। अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासंघ के नवनियुक्त अध्यक्ष डा.सुरेंद्र मनिनवाल ने प्रैस क्लब में पत्रकार से वार्ता करते हुए कहा कि समाज को विकास की मुख्य धारा में लाने के लिए सरकार को ठोस नीति बनानी

वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय सैनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने निकाली शंखनाद रैली

हरिद्वार (रिपोर्टर)। विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर शनिवार को रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेता संजय सैनी के नेतृत्व में शंखनाद रैली निकाली गई। औरंगाबाद में इंटर कालेज से पंचायत घर तक निकाली गयी रैली में भारी बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। कांग्रेस नेता संजय सैनी ने कहा

मूत्रालय का उपयोग करने पर पूर्व सभासद अशोक शर्मा से कर्मचारियों ने वसूला शुल्क

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर निगम अधिकारियों द्वारा सार्वजनिक शौचालयों के निरीक्षण के दौरान रोड़ी बेलवाला स्थित एक सार्वजनिक शौचालय में मूत्रालय का उपयोग किए जाने पर पैसे लिए जाने का मामला सामने आने के बाद शौचालय को सील किए जाने के अगले ही दिन एक अन्य सार्वजनिक शौचालय के कर्मचारी द्वारा पैसे लिए जाने का मामला

एमजी पब्लिक स्कूल में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 122 लोग लाभान्वित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एमजी. पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार 27 सितम्बर, 2026 को निःशुल्क मासिक नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का शुभारंभ एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष विनीत सिंघल, कोषाध्यक्ष रोहित सिंघल, वरदान एवं अन्य अतिथि भी मौजूद रहे। एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष सतीश

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal