अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासंघ ने की विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की मांग

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासंघ ने समाज को विकास की मुख्यधारा से जोडने की मांग की है। अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासंघ के नवनियुक्त अध्यक्ष डा.सुरेंद्र मनिनवाल ने प्रैस क्लब में पत्रकार से वार्ता करते हुए कहा कि समाज को विकास की मुख्य धारा में लाने के लिए सरकार को ठोस नीति बनानी चाहिए। शिल्प कला में दक्ष शिल्पकार को सोलर भट्टी योजना से जोड़ा जाए। माटी कला से जुड़े लोगों की समस्या के प्रत्येक पहलू को समझकर शिल्पकारों को आधुनिकता से जोड़ने के प्रयास किए जाएं। जिससे कुंभकार समाज अपने रोजगार को बेहतर तरीके से संचालित कर सके। कंुभकारों को बिजली के चाक उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने मांग की है कि माटी कला बोर्ड को आयोग का दर्जा दिया जाए। माटी कला से जुड़ा कुंभकार समाज अति पिछड़ा वर्ग है। जिसके उत्थान के लिए सरकार को गंभीरता कदम उठाने चाहिए। सुरेंद्र मनिनवाल ने कहा कि कुंभकार समाज को वोट बैंक की तरह इस्तेमाल करना बंद किया जाए और राजनीतिक हिस्सेदारी दी जाए। विधानसभा, लोकसभा, राज्यसभा, जिला पंचायत, नगर निकायों में हिस्सेदारी सुनिश्चित कर समाज को राजनीतिक प्रतिनिधित्व दिया जाए। उन्होंने जातिगत जनगणना पर जोर देते कहा कि जनगणना फार्म में जाति दर्शाने वाला कॉलम होना चाहिए। अन्य कॉलम पर समझ से बाहर है। उन्होंने समाज से अपने अधिकारों के लिए संगठित होकर संघर्ष करने की अपील भी की। प्रैसवार्ता में शिवकुमार, बालूराम, अतर सिंह, विनोद प्रजापति, राजाराम प्रजापति, राजेंद्र कश्यप के अलावा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बालेश्वर सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोमपाल त्यागी एवं मनोज सैनी भी मौजूद रहे।

श्रीराम पॉलिटेक्निक के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम पॉलिटेक्निक मुजफ्फरनगर के विद्यार्थियों ने प्राविधिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश, लखनऊ की वार्षिक जून 2026 की परीक्षा में एक बार फिर अपना परचम लहराया है।श्रीराम पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य डॉ. अश्वनी कुमार, विभागाध्यक्षों एवं सभी अध्यापकों ने प्रथम वर्ष के सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया और उनका उत्साहवर्धन किया। प्रथम

फैक्ट्री कर्मचारी से लूट मामले में दो गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। फैक्ट्री कर्मचारी से तमंचे के बल पर बाइक और मोबाइल लूट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से स्विफ्ट कार व अन्य सामान बरामद किया है। आरोपियों के तार देहरादून में स्कूटी सवार महिला के अपहरण के मामले से भी जुड़े हुए हैं।

श्री कबीर आश्रम धर्मार्थ ट्रस्ट समिति ने किया सामाजिक चिंतन सद्भावना एवं समरसता सम्मेलन का आयोजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री कबीर आश्रम धर्मार्थ ट्रस्ट समिति के तत्वावधान में ऋषिकुल आयुर्वेदिक कालेज के समीप स्थित कबीर आश्रम में सामाजिक चिंतन सद्भावना एवं समरसता सम्मेलन का आयोजन किया गया। विकास महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.ओमवीर सिंह पंवार की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन में समाज की एकता, सामाजिक समरसता, शिक्षा, रोजगार, युवा सशक्तिकरण, सामाजिक जागरूकता,

वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय सैनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने निकाली शंखनाद रैली

हरिद्वार (रिपोर्टर)। विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर शनिवार को रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेता संजय सैनी के नेतृत्व में शंखनाद रैली निकाली गई। औरंगाबाद में इंटर कालेज से पंचायत घर तक निकाली गयी रैली में भारी बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। कांग्रेस नेता संजय सैनी ने कहा

मूत्रालय का उपयोग करने पर पूर्व सभासद अशोक शर्मा से कर्मचारियों ने वसूला शुल्क

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर निगम अधिकारियों द्वारा सार्वजनिक शौचालयों के निरीक्षण के दौरान रोड़ी बेलवाला स्थित एक सार्वजनिक शौचालय में मूत्रालय का उपयोग किए जाने पर पैसे लिए जाने का मामला सामने आने के बाद शौचालय को सील किए जाने के अगले ही दिन एक अन्य सार्वजनिक शौचालय के कर्मचारी द्वारा पैसे लिए जाने का मामला

एमजी पब्लिक स्कूल में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 122 लोग लाभान्वित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एमजी. पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार 27 सितम्बर, 2026 को निःशुल्क मासिक नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का शुभारंभ एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष विनीत सिंघल, कोषाध्यक्ष रोहित सिंघल, वरदान एवं अन्य अतिथि भी मौजूद रहे। एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष सतीश

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal