गुघाल मेले में पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना कर श्रद्धालु भक्तों ने लिया आशीर्वाद

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री पंचायती धड़ा फिराहेडियान के तत्वाधान में ज्वालापुर के पांडेवाला स्थित प्राचीन सिद्ध पीठ गोगा म्हाडी पर आयोजित गुघाल मेले में दूर दराज से आए हजारों श्रद्धालु भक्तों ने पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। शास्त्रों एवं पंचांगो में गुघाल मेले में त्रयोदशी तिथि पर पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना करने एवं मनोकामना पूर्ण होने पर झंडा निशान चढ़ाने का विशेष महत्व बताया गया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, मेयर किरण जैसल, पूर्व मेयर मनोज गर्ग, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी, सोम त्यागी, गंगा सभा के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप झा, वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित श्रीकांत वशिष्ठ, पत्रकार अविक्षित रमन, भाजपा नेता अंकुर पालीवाल आदि सहित राजनीति दलों और धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी मेले में पहुंचकर दर्शन पूजन कर गोगाजी महाराज का आशीर्वाद लिया। इस दौरान महिलाओं एवं बच्चों ने मेले में इलेक्ट्रॉनिक झूलो का भरपूर आनंद लेते हुए मेले में टिक्की, चाट, गोलगप्पे, आइसक्रीम एव जलेबी का जमकर स्वाद लिया तो वहीं, महिलाओ ने गृह उपयोगी सामान, साज सज्जा एवं सौंदर्य प्रसाधन सामग्री की जमकर खरीदारी की। श्री पंचायती धड़ा फिराहेडियान के अध्यक्ष सचिन कौशिक, मंत्री उमाशंकर वशिष्ठ, मेला संयोजक महेश तुम्बडिया, कोषाध्यक्ष अनिल कौशिक, उपाध्यक्ष सुधीश श्रोत्रिय, उमेश कौशिक, अरुण श्रोत्रिय, मधुकांत श्रोत्रिय, चिराग वशिष्ठ, प्रदीप निगारे, रमाकांत मौलातिये, निर्मल गोस्वामी, रमाकांत जोशी, अनिरुद्ध वशिष्ठ आदि ने सभी अतिथीयों का स्वागत किया।

पीईटी-2026 की परीक्षा अब 25, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को

लखनऊ (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा(पीईटी)-2026 की तिथियों में बदलाव किया है। अब परीक्षा 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को आयोजित की जाएगी। पहले परीक्षा 23, 24 और 25 अक्टूबर को प्रस्तावित थी। परीक्षा केंद्रों की सूची और सहमति पत्र की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण, हरिद्वार की 86वीं बोर्ड बैठक संपन्न

हरिद्वार (रिपोर्टर)‌। शुक्रवार को अपरान्ह 4 बजे ,हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण, हरिद्वार की 86वीं बोर्ड बैठक आनन्द स्वरूप आयुक्त गढवाल मण्डल पौडी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। प्राधिकरण बोर्ड बैठक मे प्रस्तुत मदों की समीक्षा की गयी। वित्तीय वर्ष-2026-27 के प्रस्तुत बजट पर आवश्यक दिशा-निर्देश के साथ बजट का अनुमोदन प्रदान किया गया। प्राधिकरण की विभिन्न

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने किया उडुपी एक्सप्रेस रेस्टोरेंट शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर रेलवे फाटक मार्ग स्थित उडुपी एक्सप्रेस रेस्टोरेंट का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने किया। रेस्टोरेंट स्वामी मनोज चौहान ने बुके देकर मंत्री मदन कौशिक का स्वागत किया। इस अवसर पर मंत्री मदन कौशिक ने बधाई देते हुए कहा कि हरिद्वार-ज्वालापुर के निवासियों के लिए उडुपी रेस्टोरेंट में स्वादिष्ट भोजन मिल सकेगा।

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सिंचाई विभाग कार्यालय पर प्रदर्शन, सिडकुल धनौरी मार्ग की हालत सुधारने की मांग की

हरिद्वार (रिपोर्टर)। क्षतिग्रस्त सिडकुल धनौरी मार्ग हालत सुधारने की मांग को लेकर युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अबरार अली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सिडकुल धनौरी मार्ग वर्षों से सिडकुल धनौरी मार्ग क्षतिग्रस्त है। सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए

कांग्रेस प्रदेश महासचिव तेलूराम प्रधान ने दी प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा को जन्म दिन की शुभकामनाएं

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस प्रदेश महासचिव तेलूराम प्रधान ने कार्यकर्ताओं के साथ उत्तराखंड प्रभारी हरियाणा के सिरसा से सांसद कुमारी शैलजा से उनके दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर भेंट कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं एवं बधाई दी और उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु की कामना की। इस दौरान तेलूराम प्रधान ने कुमारी शैलजा से प्रदेश की राजनीति पर

तीन तलाक-हलाला पीड़ित महिलाओं को मिलेगा पक्का आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखंड वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शादाब शम्स द्वारा तीन तलाक और हलाला से पीड़ित महिलाओं के लिए वक्फ संपत्तियों को कब्जामुक्त कराकर वहां निशुल्क पक्के आवास उपलब्ध कराने के निर्णय का मुस्लिम समाज ने स्वागत किया है। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि वक्फ संपत्तियों का उपयोग जरूरतमंद महिलाओं के पुनर्वास और सम्मानजनक जीवन

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal