मंत्री कपिल देव के नेतृत्व में होगा भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का भव्य स्वागत

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आगामी 22 सितंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मुजफ्फरनगर के रास्ते सहारनपुर पहुँचेंगे। उनके प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत की तैयारियाँ शुरू कर दी गई हैं। बीते दिवस राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने गांधी नगर स्थित अपने आवास पर कुकड़ा मंडल के पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। स्थान एवं समय 22 सितंबर (मंगलवार) को सुबह 10ः30 बजे बिलासपुर बाईपास स्थित टाटा मोटर्स के पास राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया जाएगा। कुकड़ा मंडल के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर स्वागत स्थल तक पहुँचेंगे।
नगर विधायक और मंत्री कपिल देव ने अलग-अलग गांवों के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपते हुए कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया। बैठक में जितेंद्र कुच्छल, विकास पंवार, हरीश गोयल, अमित शास्त्री, संजीव प्रधान, प्रमोद राठी, ओमसिंह तोमर, विशाल खोखर, संदीप प्रधान, पूजा सैनी, हरेंद्रपाल, अमीर अब्बास जैदी और दिनेश पाल समेत कई प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मुजफ्फरनगर में यूपीआई पेमेंट पर चार्ज के विरोध में व्यापारियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उद्योग व्यापार मंडल मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को दो ज्ञापन सौंपे। एक ज्ञापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित करते हुए यूपीआई के माध्यम से भुगतान लेने वाले व्यापारियों पर किसी भी प्रकार का चार्ज लगाए जाने के विरोध में सौंपा गया। इस दौरान

ढ़ासरी में लापता मासूम का शव तालाब से बरामद, परिवार में मचा कोहराम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के एक ककनौली थाना क्षेत्र के गाँव ढांसरी के दलित परिवार में मातम छा गया जब परिवार के ढाई वर्षीय मासूम का शव तालाब से बरामद हुआ। मासूम आयांश रविवार को मंदिर के पास से गायब हो गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज जांच शुरू कर दी है।

जिला कारागार का प्रभारी जनपद न्यायाधीश ने डीएम और एसएसपी के साथ किया निरीक्षण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रभारी जनपद न्यायाधीश गरिमा सिंह ने डीएम उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा और अन्य अधिकारियों के साथ जिला कारागार का निरीक्षण किया गया। अधिकारीगण द्वारा निरीक्षण के दौरान जिला कारागार में पुरुष व महिला बैरकों, रसोईघर का निरीक्षण करते हुए विशेष सफाई एवं बंदियों को मेन्यू के हिसाब से

होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज को मिला एक्सीलेंस इन स्टूडेंट्स डेवलपिंग अवार्ड

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नेशनल इंडिपेंडेंट स्कूल्स अलायंस (नीसा) द्वारा उत्तराखंड में आयोजित स्कूल लीडरशिप समिट मंथन में होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज जडौदा को सम्मान मिला है। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवेंद्र दहिया व रीता दहिया को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्यों के लिए एक्सीलेंस इन स्टूडेंट्स डेवलपिंग

मुजफ्फरनगर में मंगलवार को आएंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आगामी 22 सितंबर, मंगलवार को मुजफ्फरनगर पहुंचेंगे। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी पवन अरोरा ने बताया कि मेरठ से सहारनपुर जाते समय राष्ट्रीय अध्यक्ष जौली बाईपास पर टाटा मोटर्स के पास रुकेंगे, जहां पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि

भारत विकास परिषद मेन द्वारा “गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम” आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत विकास परिषद मेन द्वारा आयोजित “गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम” लिंक रोड स्थित न्यू दावत हॉल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में परिषद परिवार के इकतीस अध्यापकों और ग्यारह छात्रों का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग कार्यवाह और राखी पब्लिक स्कूल के

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal