मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत विकास परिषद मेन द्वारा आयोजित “गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम” लिंक रोड स्थित न्यू दावत हॉल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में परिषद परिवार के इकतीस अध्यापकों और ग्यारह छात्रों का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग कार्यवाह और राखी पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल प्रमोद कुमार ,तथा अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त राम कथावाचक पंडित रामभद्राचार्य रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद अध्यक्ष एडवोकेट कान्ति राठी एवं संचालन संयुक्त रूप से डॉक्टर अंजलि गर्ग, नवनीत गुप्ता, सुनीता शाह ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत एस डी गर्ल्स गांधी कॉलोनी के बच्चों के संगीतमय योग प्रस्तुति के साथ हुई,जिसका उपस्थित समुदाय ने करतल ध्वनि से स्वागत कर बच्चों का उत्साह बढ़ाया। परिषद के अध्यापक बंधुओं ने अपनी मधुर आवाज में गीतों की प्रस्तुति भी की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पंडित रामभद्राचार्य जी ने बताया कि गुरु शब्द को अंग्रेजी में भी गुरु ही कहा जाता है,इसका कोई इंग्लिश मीनिंग नहीं बन पाया,पंडित जी ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में कहा कि चारों तरफ से हमारी संस्कृति पर लंबे समय से आक्रमण हो रहा है अब समय है जब हमे अपनी संस्कृति की तरफ लौटना ही होगा,नहीं तो बहुत देर हो जाएगी।
संघ की विभाग कार्यवाह प्रमोद कुमार ने कहा कि आज भी अपनी संस्कृति पर आक्रमण के लिए विश्व भर की शक्तियां एक साथ हैं और मिल कर हमारी संस्कृति पर प्रहार कर रही हैं,ईसाइयत,इस्लामिक शक्तियां,कम्युनिज्म यूँ तो आपस में लड़ते रहते हैं लेकिन भारत में सब मिल कर काम कर रहे हैं,। उन्होंने कहा कि शिक्षक ही है जो अपने देश की दिशा और दशा बदल सकता है।आज हमारी विरोधी ताकत मिल कर अजीबो गरीब नैरेटिव गढ़ने के काम में लगे हुए हैं,जरूरत है उनके इस षडयंत्र को समझ कर हम जागरूक होकर और अधिक मुस्तैदी के साथ काम करें।और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को भी इस लड़ाई में अपने साथ जोड़ कर समाज को परम वैभव पर ले जाने के लिए अपना योगदान दे। परिषद अध्यक्ष एडवोकेट कान्ति राठी और संरक्षक हर्षवर्धन जैन ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद अदा किया।

दो छात्रों का ऑटोमेट इंडिया हैकथॉन के लिए चयन चेयरमैन ने दी बधाई
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। गुरुग्राम स्थित माइक्रोसॉफ्ट इंडिया लिमिटेड द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ‘ऑटोमेट इंडिया’ हैकाथॉन के फाइनल राउंड के लिए श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर के बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के अंतिम वर्ष के चार छात्रों का चयन हुआ है। चयनित छात्रों में गोपाल बंसल, प्रिंस प्रजापति, मयंक भाटिया तथा देवांश गुप्ता






