कुंभ मेला की तैयारियों को लेकर मंडलायुक्त की अध्यक्षता में गठित उच्च स्तरीय समिति की बैठक में 57 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं को अनुमोदन

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कुंभ मेला 2027 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए अवस्थापना विकास तथा श्रद्धालु सुविधाओं से जुड़ी तैयारियों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी क्रम में मंडलायुक्त गढ़वाल मंडल श्री आनंद स्वरूप की अध्यक्षता में आयोजित उच्च स्तरीय समिति की बैठक में कुंभ क्षेत्र में विभिन्न स्थायी एवं अस्थायी प्रकृति के कार्यों से संबंधित 57 करोड़ रुपये से अधिक लागत की योजनाओं को अनुमोदन प्रदान किया गया।
सोमवार को सीसीआर सभागार में आयोजित उच्च स्तरीय समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंडलायुक्त श्री आनंद स्वरूप ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि कुंभ मेला 2027 के भव्य एवं दिव्य आयोजन के लिए उन्हें सौंपे गए दायित्वों का तत्परता से निर्वहन करें। उन्होंने कुंभ क्षेत्र में संचालित अवस्थापना विकास कार्यों को निर्धारित समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि मेले के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
मंडलायुक्त ने कहा कि सभी निर्माण कार्यों में शासन द्वारा निर्धारित मानकों एवं दिशा-निर्देशों का पूरी तरह अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। कुंभ नगरी की गरिमा एवं धार्मिक महत्व को ध्यान में रखते हुए अवसंरचना, सौंदर्यीकरण एवं साइनेज से संबंधित कार्यों में कलर स्कीम और थीम की एकरूपता बनाए रखी जाए।
बैठक में आगामी कुंभ मेले के दृष्टिगत विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुत स्थायी एवं अस्थायी प्रकृति के 27 प्रस्तावों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया और उन्हें अनुमोदन प्रदान किया गया। इनमें संपर्क मार्गों के सुधार, घाटों के निर्माण एवं अनुरक्षण, अस्थायी पैदल पुलों की स्थापना, अस्थायी बस अड्डों एवं पार्किंग स्थलों की व्यवस्था, साइनेज स्थापना, टेंट सिटी की स्थापना तथा पुलिस एवं अग्निशमन कर्मियों के आवास के लिए बैरक निर्माण सहित श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े विभिन्न कार्य शामिल हैं।
मंडलायुक्त ने भूपतवाला में निर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन के अनुरक्षण तथा शैय्या क्षमता बढ़ाने से संबंधित प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश दिए। वहीं, स्वर्गाश्रम क्षेत्र के घाटों की मरम्मत एवं सुधार से संबंधित पूर्व स्वीकृत प्रस्तावों की लागत में संशोधन के प्रस्ताव को भी अनुमोदन प्रदान किया गया।
उन्होंने निर्देश दिए कि पूर्व में निर्मित भवनों की ऊपरी मंजिलों पर नया निर्माण करने से पहले भवन की संरचनात्मक क्षमता एवं उपयुक्तता का अनिवार्य रूप से परीक्षण कराया जाए, ताकि सुरक्षा मानकों से किसी प्रकार का समझौता न हो।
बैठक में मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने कुंभ मेला 2027 के दृष्टिगत संचालित निर्माण कार्यों एवं जनसुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने सड़कों, पार्किंग, बस अड्डों तथा विभिन्न स्थायी एवं अस्थायी कार्यों की आवश्यकता एवं औचित्य से समिति को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि सभी कार्य निर्धारित गुणवत्ता के साथ समयबद्ध ढंग से पूरे किए जाने के लिए संबंधित विभागों द्वारा तेजी से कार्य किया जा रहा है।
बैठक में आईजी (कुंभ) डॉ. योगेंद्र सिंह रावत, एसएसपी (कुंभ) आयुष अग्रवाल, नगर आयुक्त नंदन कुमार, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र, अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती, एसपी सिटी अभय सिंह, सचिव एचआरडीए प्रत्यूष सिंह, मेला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीष दत्त, तकनीकी सेल के अधीक्षण अभियंता मनोज भट्ट, अधीक्षण अभियंता लोनिवि डीपी सिंह, अधीक्षण अभियंता सिंचाई मनोज कुमार सिंह, गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, उप मेलाधिकारी मनजीत सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में हरिद्वार के साथ ही देहरादून, टिहरी गढ़वाल एवं पौड़ी गढ़वाल के जिलाधिकारियों, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों तथा अन्य संबंधित अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रतिभाग किया।

मुल्तान ज्योत कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक नरेंद्र सिंह यादव

हरिद्वार (रिपोर्टर)। महरौली विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नरेंद्र सिंह यादव ने मुल्तान ज्योत कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से मुलाकात कर सामाजिक एकजुटता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। विधायक नरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि समाज की प्रगति के लिए सभी वर्गों

हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र के राजनीतिक प्रतिनिधित्व में बदलाव किया जाए-शिवम सड़ाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सामाजिक कार्यकर्ता शिवम सडाना ने प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान विधानसभा चुनाव से पहले हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र 25 में राजनीतिक प्रतिनिधित्व में बदलाव की मांग की है। पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेताओं से मांग की कि हरिद्वार विधानसभा से पार्टी को युवा चेहरों को प्रत्याशी के

स्वर्ण समाज ने की यूजीसी कानून वापस लेने की मांग उपजिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वर्ण समाज के लोगों ने तहसीलदार एवं उपजिला अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन प्रेषित कर यूजीसी कानून को वापस लेने की मांग की है। इस दौरान स्वर्ण समाज के लोगों ने धरना प्रदर्शन भी किया और यूजीसी कानून केे प्रति विरोध जताया। अजय शर्मा ने कहा कि उच्च शिक्षा संस्थानों

ज्वालापुर का समग्र विकास कर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएं-विपिन गुप्ता

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर शहर व्यापार मंडल के अध्यक्ष विपिन गुप्ता एवं महामंत्री विक्की तनेजा ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर ज्वालापुर का समग्र विकास कर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। ज्ञापन में विपिन गुप्ता ने कहा है कि ज्वालापुर रानीपुर एवं हरिद्वार दोनों विधानसभा क्षेत्रों से जुड़ा हुआ ऐतिहासिक, धार्मिक एवं प्रमुख

चीनी के दामों में बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। चीनी के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के विरोध में महानगर कांग्रेस के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दूधाधारी चौक व कनखल में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि भाजपा सरकार को याद रखना चाहिए

राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेठी ने किया कार्यकारिणी का विस्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेठी ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए पार्षद हरविंद्र सिंह विक्की को प्रदेश महामंत्री, सतनाम सिंह को प्रदेश कोषाध्यक्ष, मनोज महंत को प्रदेश उपाध्यक्ष, अजय अनेजा को प्रदेश सचिव एवं वरूण भाटिया को प्रदेश सचिव मनोनीत किया है। इस दौरान राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई