रामलीला टीला सामूहिक दुष्कर्म के पीड़ित परिवार से मिलीं पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर के रामलीला टीला क्षेत्र में दलित परिवार की नाबालिग बेटी के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद बुधवार को नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप पीड़ित परिवार के आवास पर पहुंचीं। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने घटना पर आक्रोश जताते हुए इसको निंदनीय बताया और कहा कि अपराधिक मानसिकता के लोग ये भेल गये हैं कि यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार है, घटना के सभी दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जायेगी।
नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने घटना को बेहद गंभीर और निंदनीय बताते हुए कहा कि नाबालिग के साथ इस तरह का अपराध किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने पीड़ित परिवार को आश्वस्त किया कि इस मुश्किल समय में शासन-प्रशासन और समाज उनके साथ खड़ा है। पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि सरकार अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभी तक मुख्य आरोपी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों और संस्थानों पर भी कार्रवाई के लिए पुलिस और प्रशासन के अधिकारी जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि घटना में शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जायेगा और सभी आरोपियों को कानून के तहत कड़ी सजा दिलाने के लिए प्रभावी कार्रवाई जरूर होगी। उन्होंने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का भी भरोसा दिलाते हुए कहा कि वो हमेशा ही परिवार के साथ खड़ी हैं।

छपार में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पुलिस संग छापा मारकर नकली मावा बनाते एक आरोपी को किया पकड़ा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के छपार में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा पुलिस ने सयुंक्त रूप से छापेमारी करते हुए केमिकल द्वारा नकली मावा तैयार करके मंडी में बेचने के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से पुलिस ने दस कुंतल मावा व भारी मात्रा में कैमिकल भी बरामद किया। टीम

हरिद्वार से चारधाम यात्रा, यात्री पंजीकरण बुलेटिन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला पर्यटन कार्यालय में बनाये गए यात्री पंजीकरण केंद्र में आज चारधाम यात्रा के लिए 320 यात्रियों ने अपना पंजीकरण कराया। *यमनोत्री धाम के लिए -59* *गंगोत्री धाम के लिए – 61* *केदारनाथ धाम के लिए -88* *बद्रीनाथ धाम के लिए – 112* *हेमकुंड साहिब के लिए – शून्य* कुल – विभिन्न राज्यों

अक्टूबर माह में होने वाले छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित विश्व के सबसे बड़े महानाट्य जाणता राजा की तैयारियों को लेकर मंथन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अक्टूबर माह में होने वाले छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित विश्व के सबसे बड़े महानाट्य जाणता राजा की तैयारियों हेतु कार्यकर्ता संगम एवं व्याख्यान माला से पूर्व कार्यक्रम समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार

पुलिस ने किया ज्वलैर्स के साथ हुई लूट का खुलासा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वैलर्स के साथ हुई लूट की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया सामान व घटना में प्रयुक्त कैंची व मोटरसाईकिल बरामद की गयी है। एसपी सिटी कार्यालय में पत्रकारवार्ता के दौरान जानकारी देते हुए एसएसपी नवनीत सिंह ने बताया कि

पुलिस ने किया साइबर फ्रॉड नेटवर्क का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साइबर क्राइम हॉटस्पॉट अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए श्यामपुर कोतवाली पुलिस ने बिहार के जामताड़ा की तर्ज पर संचालित मगध साइबर फ्रॉड नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए पांच शातिरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में तीन बिहार और दो हरिद्वार के रहने वाले हैं। नेटवर्क बिहार के नालंदा

पैगम्बर मौहम्मद साहब के दिखाए मार्ग पर चलते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान दें-शफी खान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पैगम्बर मोहम्मद साहब का जन्मोत्सव जश्ने ईद मिलादुन्नबी उपनगरी ज्वालापुर में धूमधाम व हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। अंजुमन गुलामाने मुस्तफा सोसाइटी के संयोजन में मंडी का कुंआ एवं बाबा रोशन अली शाह की दरगाह से बैंड बाजों एवं तिरंगे झंडे के साथ गढ़ी वाले पीर तक चादरी जुलूस निकाला गया। अकीदतमंदों ने

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal