हरिद्वार (रिपोर्टर)। महरौली विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नरेंद्र सिंह यादव ने मुल्तान ज्योत कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से मुलाकात कर सामाजिक एकजुटता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
विधायक नरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि समाज की प्रगति के लिए सभी वर्गों का एकजुट होकर आगे बढ़ना आवश्यक है। उन्होंने लोगों से देश की एकता, अखंडता और विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने समाज में एकजुटता की भावना को मजबूत करने तथा देश की उन्नति में योगदान देने की प्रेरणा दी। उपस्थित लोगों ने विधायक के विचारों का स्वागत करते हुए सामाजिक सौहार्द और राष्ट्रहित में मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

कुंभ मेला की तैयारियों को लेकर मंडलायुक्त की अध्यक्षता में गठित उच्च स्तरीय समिति की बैठक में 57 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं को अनुमोदन
हरिद्वार (रिपोर्टर)। कुंभ मेला 2027 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए अवस्थापना विकास तथा श्रद्धालु सुविधाओं से जुड़ी तैयारियों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी क्रम में मंडलायुक्त गढ़वाल मंडल श्री आनंद स्वरूप की अध्यक्षता में आयोजित उच्च स्तरीय समिति की बैठक में कुंभ क्षेत्र में विभिन्न स्थायी एवं अस्थायी






