मुजफ्फरनगर में परिवर्तन योजना लागू, वाहन स्वामियों को मोटर टैक्स व पंजीकरण शुल्क में छूट समेत कई सुविधाएं

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में बढ़ते वायु प्रदूषण पर नियंत्रण करने और पुराने एवं अधिक प्रदूषणकारी व्यावसायिक वाहनों को हटाकर स्वच्छ परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की परिवर्तन योजना मुजफ्फरनगर में भी लागू की गई है। सोमवार को परिवहन विभाग के उच्चाधिकारियों ने जनपद के संबंधित व्यावसायिक वाहन स्वामियों से योजना का लाभ उठाते हुए पुराने वाहनों को स्क्रैप कराने और उनके स्थान पर नए बीएस-6, सीएनजी अथवा इलेक्ट्रिक वाहनों का पंजीकरण कराने की अपील की है, ताकि बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रित किए जाने के साथ सरकार की भावना को बढ़ावा दिया जा सके।
परिवहन विभाग के एआरटीओ प्रशासन अजय कुमार मिश्रा के अनुसार योजना के तहत एनसीआर क्षेत्र में पंजीकृत निर्धारित उत्सर्जन मानक वाले पुराने ट्रक, बस एवं अन्य पात्र व्यावसायिक वाहनों को प्रतिस्थापित करने पर वाहन स्वामियों को कई आर्थिक लाभ मिलेंगे। पुराने वाहन को पंजीकृत वाहन स्क्रैपिंग सुविधा केंद्र (आरवीएसएफ) में स्क्रैप कराने के बाद नया पात्र वाहन खरीदने पर मोटर वाहन कर में निर्धारित अवधि तक छूट तथा नए वाहन के पंजीकरण शुल्क में भी छूट का प्रावधान है।
उन्होंने बताया कि पात्र बस एवं मालवाहक वाहन स्वामियों को स्क्रैप कराने के बाद प्राप्त डिपॉजिट सर्टिफिकेट (डीसी) के आधार पर नया बीएस-6 डीजल, सीएनजी अथवा इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर पुराने वाहन से संबंधित एक वर्ष से अधिक पुराना बकाया राजस्व, कर एवं शास्ति को निर्धारित प्रावधानों के तहत माफ किए जाने की सुविधा भी मिलेगी। इसके अतिरिक्त वाहन निर्माता कंपनियों की ओर से नए वाहन की खरीद पर अग्रिम छूट का प्रावधान है। योजना में ऐसे वाहन स्वामियों के लिए भी सुविधा है जो तत्काल नया वाहन नहीं खरीदना चाहते। उन्हें स्क्रैपिंग के बाद प्राप्त प्रमाण-पत्र के हस्तांतरण की सुविधा दी जाएगी। इसके अलावा निर्धारित अवधि तक मासिक ईंधन वाउचर और नए वाहन की खरीद के लिए लिए गए ऋण पर ब्याज में सब्सिडी का भी प्रावधान बताया गया है। उन्होंने बताया कि मुजफ्फरनगर में पुराने वाहनों को स्क्रैप कराने के लिए विभाग द्वारा अधिकृत आरवीएसएफ में रूद्रा ट्रेडिंग कंपनी, ग्राम बेगराजपुर, ए.ए.-1 स्क्रैप सेंटर, जटमुझेडा खास-भोपा रोड तथा एमटीक्यू ट्रेडर्स, वहलना-मेरठ रोड शामिल हैं।
परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि योजना का लाभ पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा। पात्र वाहन स्वामियों से समय रहते योजना में पंजीकरण कराने की अपील की गई है। पंजीकरण अथवा प्रक्रिया से संबंधित किसी समस्या के समाधान के लिए ट्रांसपोर्टनगर, भोपा रोड स्थित परिवहन विभाग कार्यालय में स्थापित विशेष हेल्प डेस्क से संपर्क किया जा सकता है।
इसके साथ ही परिवहन विभाग ने चेतावनी दी है कि निर्धारित समय सीमा पूरी होने के बाद यदि पात्र पुराने व्यावसायिक वाहनों को नियमों के विपरीत संचालित किया जाता है तो ऐसे वाहनों को जब्त कर दंडात्मक कार्रवाई की जा सकती है। परिवहन विभाग ने वाहन स्वामियों से पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आर्थिक लाभ को ध्यान में रखते हुए समय रहते पुराने वाहनों का प्रतिस्थापन कराने की अपील की है।

कुंभ मेला की तैयारियों को लेकर मंडलायुक्त की अध्यक्षता में गठित उच्च स्तरीय समिति की बैठक में 57 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं को अनुमोदन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कुंभ मेला 2027 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए अवस्थापना विकास तथा श्रद्धालु सुविधाओं से जुड़ी तैयारियों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी क्रम में मंडलायुक्त गढ़वाल मंडल श्री आनंद स्वरूप की अध्यक्षता में आयोजित उच्च स्तरीय समिति की बैठक में कुंभ क्षेत्र में विभिन्न स्थायी एवं अस्थायी

मुल्तान ज्योत कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक नरेंद्र सिंह यादव

हरिद्वार (रिपोर्टर)। महरौली विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नरेंद्र सिंह यादव ने मुल्तान ज्योत कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से मुलाकात कर सामाजिक एकजुटता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। विधायक नरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि समाज की प्रगति के लिए सभी वर्गों

हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र के राजनीतिक प्रतिनिधित्व में बदलाव किया जाए-शिवम सड़ाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सामाजिक कार्यकर्ता शिवम सडाना ने प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान विधानसभा चुनाव से पहले हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र 25 में राजनीतिक प्रतिनिधित्व में बदलाव की मांग की है। पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेताओं से मांग की कि हरिद्वार विधानसभा से पार्टी को युवा चेहरों को प्रत्याशी के

स्वर्ण समाज ने की यूजीसी कानून वापस लेने की मांग उपजिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वर्ण समाज के लोगों ने तहसीलदार एवं उपजिला अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन प्रेषित कर यूजीसी कानून को वापस लेने की मांग की है। इस दौरान स्वर्ण समाज के लोगों ने धरना प्रदर्शन भी किया और यूजीसी कानून केे प्रति विरोध जताया। अजय शर्मा ने कहा कि उच्च शिक्षा संस्थानों

ज्वालापुर का समग्र विकास कर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएं-विपिन गुप्ता

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर शहर व्यापार मंडल के अध्यक्ष विपिन गुप्ता एवं महामंत्री विक्की तनेजा ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर ज्वालापुर का समग्र विकास कर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। ज्ञापन में विपिन गुप्ता ने कहा है कि ज्वालापुर रानीपुर एवं हरिद्वार दोनों विधानसभा क्षेत्रों से जुड़ा हुआ ऐतिहासिक, धार्मिक एवं प्रमुख

चीनी के दामों में बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। चीनी के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के विरोध में महानगर कांग्रेस के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दूधाधारी चौक व कनखल में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि भाजपा सरकार को याद रखना चाहिए

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई