मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रक्षाबंधन के पावन पर्व के उपलक्ष्य में शारदेन स्कूल की शिक्षिकाओं के साथ पहुंचीं छात्राओं ने जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संजय कुमार वर्मा से भेंट की। छात्राओं ने पारंपरिक विधि-विधान से दोनों ही वरिष्ठ अधिकारियों के माथे पर तिलक लगाया, उनकी कलाई पर राखी बांधी और मिठाई खिलाकर उनके सफल व दीर्घायु जीवन की कामना की। डीएम उमेश मिश्रा और एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने छात्राओं का अपने कार्यालयों में बेहद आत्मीयता और गर्मजोशी से स्वागत किया। अधिकारियों ने बच्चों के साथ आत्मीय पल बिताते हुए उनकी पढ़ाई और भविष्य के लक्ष्यों पर चर्चा की। अधिकारियों ने छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए समाज में बेटियों को सशक्त व आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। साथ ही सदैव उनकी सुरक्षा, सम्मान और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। मुलाकात के अंत में सभी अधिकारियों ने छात्राओं को स्नेह स्वरूप उपहार भेंट किए। इस दौरान संपूर्ण वातावरण अत्यंत सौहार्दपूर्ण, उत्साहवर्धक और उत्सवमय बना रहा। स्कूल प्रबंधन और शिक्षिकाओं ने अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।


कुंभ मेला की तैयारियों को लेकर मंडलायुक्त की अध्यक्षता में गठित उच्च स्तरीय समिति की बैठक में 57 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं को अनुमोदन
हरिद्वार (रिपोर्टर)। कुंभ मेला 2027 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए अवस्थापना विकास तथा श्रद्धालु सुविधाओं से जुड़ी तैयारियों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी क्रम में मंडलायुक्त गढ़वाल मंडल श्री आनंद स्वरूप की अध्यक्षता में आयोजित उच्च स्तरीय समिति की बैठक में कुंभ क्षेत्र में विभिन्न स्थायी एवं अस्थायी






