मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर) श्री मोरवीनंदन सेवा समिति द्वारा नवीन मंडी स्थल पर सोमवार को द्वादशी पर्व पर एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि वरिष्ठ व्यापारी नेता संजय मित्तल ने कहा कि वास्तव में अन्नदान सबसे बड़ा दान है, जिसको सबसे बड़ा दान माना जाता है। यह सेवा और समरसता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि द्वादशी के दिन भोजन कराने से पितृ और भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। उन्होंने बताया कि हर माह इस भंडारे का आयोजन किया जाता है। भंडारे में हजारों की संख्या में राहगीरों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से शुभम गोयल, अंकित जिंदल, निखिल गोयल, यश बंसल, आर्यन गोयल आदि ने अपनी सेवाए दी।

कुंभ मेला की तैयारियों को लेकर मंडलायुक्त की अध्यक्षता में गठित उच्च स्तरीय समिति की बैठक में 57 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं को अनुमोदन
हरिद्वार (रिपोर्टर)। कुंभ मेला 2027 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए अवस्थापना विकास तथा श्रद्धालु सुविधाओं से जुड़ी तैयारियों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी क्रम में मंडलायुक्त गढ़वाल मंडल श्री आनंद स्वरूप की अध्यक्षता में आयोजित उच्च स्तरीय समिति की बैठक में कुंभ क्षेत्र में विभिन्न स्थायी एवं अस्थायी






