हिमालयन एमएसएमई एक्सपो के तीसरे दिन किया सेमिनार का आयोजन

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वाइब्रेंट उत्तराखंड के अंतर्गत भारतीय मीडिया और इवेंट्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रेमनगर आश्रम में आयोजित चार दिवसीय हिमालयन एमएसएमई एक्सपो के तीसरे दिन मुख्य अतिथि उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ब्रह्मपाल सिंह ने जैविक खेती पर आयोजित सेमिनार को संबोधित करते हुए एक्सपो के महत्व और प्रदेश की जैविक व औषधीय संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। सतपाल महाराज ने कहा कि प्रदर्शनी स्थानीय उत्पादकों और व्यापारियों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो रही है। उत्तराखंड के लोगों द्वारा निर्मित उत्पाद बेहतरीन तरीके से प्रदर्शित किए गए हैं। बाहर से आने वाले व्यापारी भी यहां आकर देख पा रहे हैं कि उत्तराखंड में क्या-क्या नया बन रहा है। उत्तराखंड के प्राकृतिक संसाधनों की समृद्ध परंपरा का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का इतिहास पौराणिक काल से जड़ी बूटियों से जुड़ा रहा है। जड़ी बूटी के क्षेत्र में उत्तराखंड में अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने यारसागुम्बा (कीड़ा जड़ी), सी-बकथॉर्न (ले-बेरी), जटामांसी और सालम पंजा जैसी दुर्लभ औषधियों का जिक्र करते हुए कहा कि ये सभी बेहतरीन इम्युनिटी बूस्टर हैं। कोरोना काल के बाद से लोग अपनी इम्युनिटी को मजबूत करने के लिए आयुर्वेद और प्राकृतिक औषधियों की ओर तेजी से लौटे हैं। उन्होंने गंगाजल के औषधि महत्व पर भी जोर दिया और कहा कि गंगा जल में जीवाणुओं को नष्ट करने की ताकत है। रासायनिक खेती से होने वाले नुकसान से आगाह करते हुए विशुद्ध जैविक खेती अपनाने की अपील भी की। उन्होंने सिक्किम की सराहना करते हुए कहा कि सिक्किम को पूर्ण रूप से ऑर्गेनिक स्टेट घोषित किया जा चुका है। उत्तराखंड में भी ऑर्गेनिक उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए लगातार चर्चाएं की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि हाइब्रिड खेती और रसायनों के प्रयोग से बीमारियां बढ़ रही हैं। अगर विशुद्ध ऑर्गेनिक उत्पाद अपनाएंगे तो यह बच्चों की आयु बढ़ाएगा और उनके पोषण में सुधार लाएगा। प्रदर्शनी में लगे विभिन्न स्टॉलों जैसे स्थानीय घी, शहद, अचार और जड़ी-बूटियों का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने आयोजकों को बधाई दी और उम्मीद जताई कि इस तरह की प्रदर्शनियों से न केवल लोगों का ज्ञानवर्धन होगा, बल्कि स्थानीय उत्पादों की बिक्री में भी बढ़ोतरी होगी। जिससे उत्तराखंड के किसानों और उद्योगों को सीधा लाभ पहुंचेगा। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि फर्टिलाइजर के अत्यधिक प्रयोग से जमीनों का स्वास्थ्य लगातार खराब हो रहा है। इसके साथ ही पॉलिथीन भी पर्यावरण और खेती को भारी नुकसान पहुंचा रही है। उन्होंने जैविक खेती, कंपोस्ट खाद और विशेष रूप से गाय के गोबर की खाद को खेती के लिए अत्यंत लाभकारी बताया। उन्होंने कहा कि गाय के गोबर और गोमूत्र में अपार गुण हैं, जो खेतों की उर्वरता बढ़ाते हैं। जब खेतों में गो-आधारित जैविक खाद का उपयोग होगा, तब खेतों में संपन्नता आएगी और देश के किसानों आय भी बढ़ेगी। एक्सपो का समापन सोमवार को होगा।

हरिद्वार में मिठाई, पनीर, बेकरी उत्पादों सहित 08 खाद्य पदार्थों के विधिक नमूने लेकर जांच हेतु भेजे प्रयोगशाला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आगामी दीपावली पर्व के दृष्टिगत खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं शुद्धता सुनिश्चित करने तथा मिलावट पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से माननीय खाद्य सुरक्षा आयुक्त श्री विनय शंकर पांडेय एवं जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ निरंतर की जा रही है कार्यवाही

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कुंभ मेले के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन की तैयारियों के दृष्टिगत जनपद हरिद्वार में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट हर गिरी के नेतृत्व में चंडी चौक एवं आसपास क्षेत्र में सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण

रजत पदक विजेता प्रीति पाल का मुजफ्फरनगर पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एक बार फिर जापान में आयोजित एशियाई पैरा खेल में रजत पदक जीतकर देश व अपने समाज का नाम रोशन करने वाली प्रीति पाल ने देवी अहिल्याबाई की प्रतिमा पर नमन किया। प्रीति पाल का मुजफ्फरनगर अहिल्याबाई चौक पर पहुंचने पर पाल समाज के प्रतिष्ठित लोगो ने उनका जोरदार स्वागत करते हुए देश

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन में मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज प्रदेश में प्रथम 11 संस्थान सम्मानित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भोपा रोड स्थित एक होटल में मंगलवार को जनपद स्तरीय आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी महोदय श्री उमेश मिश्रा ने ऑनलाइन माध्यम से की। सम्मेलन में मिशन के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सा संस्थानों और चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। निजी अस्पतालों की

फेडरेशन सभागार में जेम पोर्टल के प्रभावी उपयोग एवं समाधान हेतु जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

​मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सरकारी खरीदारी प्रक्रिया में पारदर्शिता, सुलभता और दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से आज फेडरेशन सभागार,में जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जेम पोर्टल के माध्यम से खरीदारी करने वाले विभाग के क्रेताओं को समय-समय पर हो रहे नवीन परिवर्तनों से अवगत कराना तथा पोर्टल संचालन

AB-PMJAY के अंतर्गत मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा हेतु पोर्टल को Go-Live करने की सहमति

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सूचना निदेशालय के सभागार में सूचना निदेशक, विशाल सिंह की अध्यक्षता में स्टेट हेल्थ एजेंसी, आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) द्वारा मान्यता प्राप्त पत्रकारों एवं उनके आश्रितों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा हेतु विकसित किए गए नवीन पोर्टल के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। सूचना निदेशक श्री सिंह द्वारा पोर्टल को Go-Live

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई