हरिद्वार में संत समागम में ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ पर संवाद में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की सहभागिता

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार के प्राचीन अवधूत मण्डल आश्रम में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संत समागम को सम्बोधित करते हुए “एक राष्ट्र-एक चुनाव” की ताकत और आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने बार-बार होने वाले चुनावों को देश की प्रगति के लिए बाधक बताते हुए संत समाज से इस संवैधानिक परिवर्तन के लिए जनजागरण का आह्वान किया। उत्तराखंड मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी भी इस मौके पर उपस्थित रहे और केंद्रीय मंत्री के साथ जुड़कर समर्थन व्यक्त किया।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उठाए गए इस आग्रह और संकल्प का खुलकर समर्थन करते हुए “एक राष्ट्र-एक चुनाव” की परिकल्पना को देश के हित में आवश्यक करार दिया। श्री चौहान ने कहा कि बार-बार होने वाले चुनाव राष्ट्र की विकास गति और जनसेवा को प्रभावित कर रहे हैं और समय, पैसा तथा प्रशासनिक ऊर्जा का भारी क्षय कर रहे हैं। शिवराज सिंह ने कहा कि लगातार चुनावों के कारण स्कूलों में पढ़ाई रुकती है, प्रशासनिक मशीनरी चुनाव की तैयारियों में लग जाती है और जनता तक विकास कार्यों की गति धीमी पड़ जाती है। उन्होंने चुनावों की तैयारी पर लगने वाले समय और खर्च, जो रिपोर्ट के मुताबिक लाखों करोड़ तक पहुँचते हैं, को रोका जा सके तो देश लाभान्वित होगा। श्री चौहान ने कहा कि यदि लोकसभा और विधानसभा के चुनाव साथ हों तो संसाधनों की बचत होगी, चुनाव सम्बंधी समय की बचत होगी और प्रशासनिक ध्यान विकास पर केंद्रित रहेगा।
उन्होंने संत समाज से अपील की कि वे अपनी उपस्थिति और कहने की शक्ति से जनजागरण में मदद करें। श्री चौहान ने कहा कि संतों के आशीर्वाद और उनके शिष्यों के व्यापक प्रभाव से यह विचार देश में तेजी से फैल सकता है और राजनीतिक दलों से ऊपर उठकर राष्ट्रीय हित के लिए एक मजबूत जनप्रेरणा बन सकती है।उन्होंने यह भी निवेदन किया कि संत अपने प्रवचनों में “एक राष्ट्र-एक चुनाव” का समर्थन करें ताकि जनता में उत्साह पैदा हो और संवैधानिक संशोधन का मार्ग सुगम बने। इस दौरान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस विषय पर उठाए गए कदमों और विधेयक का उल्लेख करते हुए उनका समर्थन किया और कहा कि यह काम सिर्फ एक पार्टी का मुद्दा नहीं है, बल्कि पूरे देश का मुद्दा है, देश आगे रहेगा तो पार्टियाँ भी बनी रहेंगी।
शिवराज सिंह चौहान ने अपने भाषण में वंदे मातरम के महत्व पर विशेष जोर दिया और कहा कि यह गीत देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है, न कि किसी पार्टी या समुदाय का। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के पूर्व मुस्लिम लीग के दबाव में वंदे मातरम के दो टुकड़े कर दिए गए थे और वही विभाजन का एक कारण बना; अब और भारत विभाजित नहीं होने दिया जाएगा। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने संत समाज से आह्वान किया कि वे अपने प्रवचनों में वंदे मातरम के पूरे स्वरूप का समर्थन करें और जनता में यह भावना जगाएं कि देश की मातृभूमि की वंदना में कोई विवाद नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब संतों की आवाज़ से जनजागरण होगा, तो कोई भी वंदे मातरम के पूरे गान का विरोध करने का साहस नहीं कर पाएगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ राजनीतिक नहीं, बल्कि राष्ट्रहित, सुशासन, जनकल्याण और देश के संसाधनों के बेहतर उपयोग से जुड़ा राष्ट्रीय विषय है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और चुनाव लोकतंत्र में पर्व के समान हैं, लेकिन निरंतर चलने वाली चुनावी प्रक्रिया का प्रभाव शासन और विकास कार्यों पर भी पड़ता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बार-बार चुनाव होने से आचार संहिता लागू होने के साथ बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षकों, पुलिस और सुरक्षा बलों को चुनाव संबंधी दायित्वों में लगाना पड़ता है। यदि देश में एक साथ चुनाव कराने से सार्वजनिक धन और संसाधनों की बचत होती है तथा प्रशासन को जनसेवा और विकास कार्यों के लिए अधिक समय मिलता है, तो यह लोकतंत्र को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ के विषय को राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में लाते हुए इसे आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने के लिए विकास की निरंतर गति आवश्यक है। आज भारत दुनिया की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है और ऐसे समय में शासन का अधिकतम समय विकास, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना से जुड़े कार्यों पर लगना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने पूज्य संत-महात्माओं से इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय विषय पर समाज का मार्गदर्शन करने का आग्रह करते हुए कहा कि भारत की सनातन परंपरा में संत समाज ने सदैव राष्ट्र और समाज को दिशा देने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प है कि लोकतंत्र मजबूत हो, विकास निरंतर हो, संस्कृति सुरक्षित हो और राष्ट्र सर्वोपरि रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन महामंडलेश्वर हरिचेतनानंद महाराज ने किया।
इस अवसर पर डॉ हरिहरानंद जी महाराज,महंत मंगलदास जी, गोपालदास जी महाराज, जसविंदर दास जी महाराज, योगी ऋषि आशुतोष जी महाराज,स्वामी रामदेव जी महाराज,श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रविंद्र पूरी महाराज,निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविंद्र पूरी महाराज,महाराज स्वामी अच्युतानंद तीर्थ जी महाराज, श्रीमहंत हरिगिरि जी महाराज,साध्वी प्राची जी,महंत दाती महाराज ,प्रमोद कृष्णम जी महाराज, महामंडलेश्वर रूपेंद्र प्रकाश, महामंडलेश्वर ज्ञानदास जी, महामंडलेश्वर ललितानंद जी,स्वामी यतीश्वरानंद जी महाराज,महंत दुर्गादास जी,कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, मेयर नगर निगम किरण जैसल,जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी,विधायक आदेश चौहान, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार,प्रदेश संयोजक आदित्य चौहान,जिलाध्यक्ष भाजपा आशुतोष शर्मा,राज्य मंत्री नितिन गौतम, राज्य मंत्री आदेश सैनी,उज्ज्वल पंडित ,लव शर्मा आशु चौधरी,हीरा सिंह बिष्ट,जिलाधिकारी मयूर दीक्षित,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ,मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र सहित भारी संख्या विभिन्न अखाड़ों साधु संत एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

हिमालयन एमएसएमई एक्सपो के तीसरे दिन किया सेमिनार का आयोजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वाइब्रेंट उत्तराखंड के अंतर्गत भारतीय मीडिया और इवेंट्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रेमनगर आश्रम में आयोजित चार दिवसीय हिमालयन एमएसएमई एक्सपो के तीसरे दिन मुख्य अतिथि उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ब्रह्मपाल सिंह ने जैविक खेती पर आयोजित सेमिनार को संबोधित करते हुए एक्सपो के महत्व और

हरिद्वार में श्रद्धालुओं ने गंगा में प्रवाहित की मुलतान जोत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अखिल भारतीय मुल्तान संगठन की ओर से आयोजित मुल्तान जोत महोत्सव में शामिल हुए श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी पर सवेरे मां गंगा के साथ दूध की होली खेली और दुग्धाभिषेक किया। इसके बाद शाम को मंत्रोच्चार के बीच गंगा में जोत प्रवाहित की गयी। इस दौरान जमकर आतिशबाजी भी की गयी। मुल्तान जोत

त्यागी ब्राह्मण बौद्धिक सम्मेलन में सांसद राजीव राय ने दिया आश्वासन, प्रमोद त्यागी को सपा टिकट दिलाने के लिए करेंगे पैरवी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के मनसूरपुर क्षेत्र में शाहपुर-मंसूरपुर मार्ग स्थित आरके फार्म हाउस पर सपा के वरिष्ठ नेता एवं जिला बार संघ अध्यक्ष प्रमोद त्यागी द्वारा आयोजित त्यागी ब्राह्मण बौद्धिक सम्मेलन में समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा

एम.जी. पब्लिक स्कूल में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 70 लोगों का उपचार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एमजी पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार को निःशुल्क मासिक नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का शुभारंभ एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल और एम.जी. पब्लिक स्कूल प्रबंध समिति के अध्यक्ष भीमसेन कंसल द्वारा किया गया। इस अवसर पर एम.जी. पब्लिक स्कूल प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष रोहित सिंघल एवं अन्य अतिथि भी मौजूद

राजपूत समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं का अलंकरण समारोह संपन्न

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शनिवार को रुड़की रोड स्थित वैकटहाल में राजपूत समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं का अलंकरण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि डॉ आरके सिंह deen मां शाकंभरी विश्वद्यालय सहारनपुर, डॉ सुधीर पुंडीर प्राचार्य सनातन धर्म कॉलेज मुजफ्फरनगर, डॉ विकास कुमार प्राचार्य विवेकानंद डिग्री कॉलेज रुड़की ,डॉ अरविंद कुमार पूर्व प्रधानाचार्य एवं समाज के

संत समाज का मार्गदर्शन धर्म, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा: मुख्यमंत्री

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री ब्रह्म निवास आश्रम सप्तसरोवर रोड भूपतवाला में पूज्य सतगुरु लाल दास महाराज के 51वाँ निर्वाण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूज्य सतगुरू लाल दास महाराज ने अपने जीवन में आध्यात्मिकता को प्राथमिकता देते हुए समाज को सेवा, सत्य और भक्ति के

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal