हरिद्वार में श्रद्धालुओं ने गंगा में प्रवाहित की मुलतान जोत

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अखिल भारतीय मुल्तान संगठन की ओर से आयोजित मुल्तान जोत महोत्सव में शामिल हुए श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी पर सवेरे मां गंगा के साथ दूध की होली खेली और दुग्धाभिषेक किया। इसके बाद शाम को मंत्रोच्चार के बीच गंगा में जोत प्रवाहित की गयी। इस दौरान जमकर आतिशबाजी भी की गयी। मुल्तान जोत संगठन के अध्यक्ष डा.महेंद्र नागपाल, दिल्ली भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, सतपाल अरोड़ा, सुरेंद्र आहूजा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों और पिचकारियों के साथ हरकी पैड़ी पहुंचे ओर विधि विधान से पूजा अर्चना कर मां गंगा के साथ दूध की होली खेली। पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमेश पोखरियाल निशंक भी कार्यक्रम में शामिल हुए और श्रद्धालुओं के साथ मां गंगा का दुग्धाभिषेक किया। दोपहर बाद खड़खड़ी स्थित चावला भवन से हरकी पैड़ी तक भव्य मुलतान जोत शोभायात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा का मार्ग में जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। हरकी पैड़ी पहुंचकर श्रद्धालु भक्तों ने मुलतान जोत को गंगा मे प्रवाहित किया और सुख समृद्धि की प्रार्थना की। डा.महेंद्र नागपाल ने बताया कि यह परंपरा वर्ष 1911 में भक्त रूपचंद द्वारा पाकिस्तान के मुल्तान से हरिद्वार तक पैदल यात्रा कर पहली जोत प्रवाहित की थी। भक्त रूपचंद द्वारा शुरू की गयी परंपरा को निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है।

हरिद्वार में संत समागम में ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ पर संवाद में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की सहभागिता

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार के प्राचीन अवधूत मण्डल आश्रम में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संत समागम को सम्बोधित करते हुए “एक राष्ट्र-एक चुनाव” की ताकत और आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने बार-बार होने वाले चुनावों को देश की प्रगति के लिए बाधक बताते हुए संत समाज से इस संवैधानिक परिवर्तन के लिए जनजागरण का

हिमालयन एमएसएमई एक्सपो के तीसरे दिन किया सेमिनार का आयोजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वाइब्रेंट उत्तराखंड के अंतर्गत भारतीय मीडिया और इवेंट्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रेमनगर आश्रम में आयोजित चार दिवसीय हिमालयन एमएसएमई एक्सपो के तीसरे दिन मुख्य अतिथि उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ब्रह्मपाल सिंह ने जैविक खेती पर आयोजित सेमिनार को संबोधित करते हुए एक्सपो के महत्व और

त्यागी ब्राह्मण बौद्धिक सम्मेलन में सांसद राजीव राय ने दिया आश्वासन, प्रमोद त्यागी को सपा टिकट दिलाने के लिए करेंगे पैरवी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के मनसूरपुर क्षेत्र में शाहपुर-मंसूरपुर मार्ग स्थित आरके फार्म हाउस पर सपा के वरिष्ठ नेता एवं जिला बार संघ अध्यक्ष प्रमोद त्यागी द्वारा आयोजित त्यागी ब्राह्मण बौद्धिक सम्मेलन में समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा

एम.जी. पब्लिक स्कूल में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 70 लोगों का उपचार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एमजी पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार को निःशुल्क मासिक नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का शुभारंभ एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल और एम.जी. पब्लिक स्कूल प्रबंध समिति के अध्यक्ष भीमसेन कंसल द्वारा किया गया। इस अवसर पर एम.जी. पब्लिक स्कूल प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष रोहित सिंघल एवं अन्य अतिथि भी मौजूद

राजपूत समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं का अलंकरण समारोह संपन्न

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शनिवार को रुड़की रोड स्थित वैकटहाल में राजपूत समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं का अलंकरण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि डॉ आरके सिंह deen मां शाकंभरी विश्वद्यालय सहारनपुर, डॉ सुधीर पुंडीर प्राचार्य सनातन धर्म कॉलेज मुजफ्फरनगर, डॉ विकास कुमार प्राचार्य विवेकानंद डिग्री कॉलेज रुड़की ,डॉ अरविंद कुमार पूर्व प्रधानाचार्य एवं समाज के

संत समाज का मार्गदर्शन धर्म, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा: मुख्यमंत्री

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री ब्रह्म निवास आश्रम सप्तसरोवर रोड भूपतवाला में पूज्य सतगुरु लाल दास महाराज के 51वाँ निर्वाण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूज्य सतगुरू लाल दास महाराज ने अपने जीवन में आध्यात्मिकता को प्राथमिकता देते हुए समाज को सेवा, सत्य और भक्ति के

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई