त्यागी ब्राह्मण बौद्धिक सम्मेलन में सांसद राजीव राय ने दिया आश्वासन, प्रमोद त्यागी को सपा टिकट दिलाने के लिए करेंगे पैरवी

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के मनसूरपुर क्षेत्र में शाहपुर-मंसूरपुर मार्ग स्थित आरके फार्म हाउस पर सपा के वरिष्ठ नेता एवं जिला बार संघ अध्यक्ष प्रमोद त्यागी द्वारा आयोजित त्यागी ब्राह्मण बौद्धिक सम्मेलन में समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मौजूदा सरकार में छात्रों पर लाठियां बरसाई जा रही हैं और पेपर लीक हो रहे हैं। मंदिरों में चोरी की घटनाएं हो रही हैं, लोगों को न्याय नहीं मिल रहा और भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि हर समाज अपने आपको ठगा हुआ महसूस कर रहा है। उन्होंने भाजपा पर खाद की बोरी से लेकर अन्य मामलों में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि जो भगवान राम के नहीं हो सके, वह किसके होंगे।
वक्ताओं ने कार्यक्रम आयोजक वरिष्ठ सपा नेता प्रमोद त्यागी को आने वाले विधानसभा चुनाव में सपा से टिकट दिए जाने की पैरवी करते हुए उन्हें भारी मतों से जीत दिलाने का भरोसा दिलाया। राष्ट्रीय त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने कहा कि जो पार्टी समाज का सम्मान करेगी, समाज उसका सम्मान करेगा। समाज की अनदेखी किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रमोद त्यागी को समाज का पूर्ण समर्थन है और उन्हें भारी मतों से जीत दिलाने के लिए समाज एकजुट होकर कार्य करेगा।
मुख्य अतिथि सांसद राजीव राय ने कहा कि वह पहली बार मुजफ्फरनगर में आए हैं, लेकिन यहां मिले प्यार और सम्मान को देखकर लगता है कि वह बार-बार यहां आएंगे। उन्होंने कहा कि वह प्रमोद त्यागी के टिकट की घोषणा करने नहीं आए हैं, लेकिन सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात करके आए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि त्यागी समाज की अनदेखी नहीं की जाएगी। राजीव राय ने कहा कि वह पूरी कोशिश करेंगे कि आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रमोद त्यागी को सपा से टिकट मिले।
क्षेत्रीय त्यागी समाज के अध्यक्ष संजीव त्यागी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सांसद राजीव राय सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से वार्ता कर आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रमोद त्यागी को टिकट दिए जाने की मांग रखेंगे। उन्होंने कहा कि प्रमोद त्यागी को सर्व समाज का भरपूर समर्थन मिल रहा है।
त्यागी ब्राह्मण बौद्धिक सम्मेलन के आयोजक प्रमोद त्यागी ने सम्मेलन में पहुंचे सभी अतिथियों और विधानसभा क्षेत्र के लोगों का आभार जताते हुए कहा कि वह सभी के सदैव ऋणी रहेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सर्व समाज के हित में कार्य किया जाएगा और किसी भी समाज की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी। सम्मेलन का संचालन संदीप त्यागी ने किया, जबकि अध्यक्षता रविदत्त त्यागी सोहजनी एवं वीरेंद्र शर्मा सिसौली ने संयुक्त रूप से की। इस दौरान श्रवण त्यागी मोदीनगर, नितिन त्यागी मुरादनगर, मनीषा त्यागी मुरादनगर, देवेंद्र त्यागी भनेड़ा, राजकुमार पांडे गाजीपुर,एडवोकेट राजेश्वर त्यागी, हरिओम त्यागी,विनय त्यागी, रजनीश त्यागी, मा. सत्यप्रकाश त्यागी,निरंकार त्यागी, पंकज शर्मा, श्रीकांत शर्मा,अक्षु त्यागी,पुनीत त्यागी, विदित त्यागी सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

हरिद्वार में संत समागम में ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ पर संवाद में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की सहभागिता

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार के प्राचीन अवधूत मण्डल आश्रम में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संत समागम को सम्बोधित करते हुए “एक राष्ट्र-एक चुनाव” की ताकत और आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने बार-बार होने वाले चुनावों को देश की प्रगति के लिए बाधक बताते हुए संत समाज से इस संवैधानिक परिवर्तन के लिए जनजागरण का

हिमालयन एमएसएमई एक्सपो के तीसरे दिन किया सेमिनार का आयोजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वाइब्रेंट उत्तराखंड के अंतर्गत भारतीय मीडिया और इवेंट्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रेमनगर आश्रम में आयोजित चार दिवसीय हिमालयन एमएसएमई एक्सपो के तीसरे दिन मुख्य अतिथि उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ब्रह्मपाल सिंह ने जैविक खेती पर आयोजित सेमिनार को संबोधित करते हुए एक्सपो के महत्व और

हरिद्वार में श्रद्धालुओं ने गंगा में प्रवाहित की मुलतान जोत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अखिल भारतीय मुल्तान संगठन की ओर से आयोजित मुल्तान जोत महोत्सव में शामिल हुए श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी पर सवेरे मां गंगा के साथ दूध की होली खेली और दुग्धाभिषेक किया। इसके बाद शाम को मंत्रोच्चार के बीच गंगा में जोत प्रवाहित की गयी। इस दौरान जमकर आतिशबाजी भी की गयी। मुल्तान जोत

एम.जी. पब्लिक स्कूल में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 70 लोगों का उपचार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एमजी पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार को निःशुल्क मासिक नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का शुभारंभ एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल और एम.जी. पब्लिक स्कूल प्रबंध समिति के अध्यक्ष भीमसेन कंसल द्वारा किया गया। इस अवसर पर एम.जी. पब्लिक स्कूल प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष रोहित सिंघल एवं अन्य अतिथि भी मौजूद

राजपूत समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं का अलंकरण समारोह संपन्न

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शनिवार को रुड़की रोड स्थित वैकटहाल में राजपूत समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं का अलंकरण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि डॉ आरके सिंह deen मां शाकंभरी विश्वद्यालय सहारनपुर, डॉ सुधीर पुंडीर प्राचार्य सनातन धर्म कॉलेज मुजफ्फरनगर, डॉ विकास कुमार प्राचार्य विवेकानंद डिग्री कॉलेज रुड़की ,डॉ अरविंद कुमार पूर्व प्रधानाचार्य एवं समाज के

संत समाज का मार्गदर्शन धर्म, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा: मुख्यमंत्री

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री ब्रह्म निवास आश्रम सप्तसरोवर रोड भूपतवाला में पूज्य सतगुरु लाल दास महाराज के 51वाँ निर्वाण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूज्य सतगुरू लाल दास महाराज ने अपने जीवन में आध्यात्मिकता को प्राथमिकता देते हुए समाज को सेवा, सत्य और भक्ति के

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal