हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खेड़ी शिकोहपुर में विशाल दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में क्षेत्र के प्रतिभाशाली पहलवानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और दांव-पेंच का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य मनोज कुमार गौतम ने पहलवानों का उत्साहवर्धन किया और शुभकामनाएं दीं। मनोज कुमार गौतम ने कहा कि पहलवानी हमारी ग्रामीण संस्कृति और परंपरा का अभिन्न हिस्सा है। ऐसे आयोजन युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने और उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ग्रामीण अंचल में छुपी प्रतिभाओं को ऐसे आयोजनों से मंच मिलता है। उन्होंने आयोजकों एवं समस्त ग्रामवासियों का हृदय से आभार व्यक्त किया और कहा कि सरकार खेलों और खिलाड़ियों को लगातार प्रोत्साहित कर रही है। दंगल देखने के लिए गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। पहलवानों के बीच हुए मुकाबलों ने दर्शकों में रोमांच से भर दिया। विजेता पहलवानों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राव शफात, राव अथर, मोहम्मद इनाम, इस्लाम, शारिक, मुनीर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

संत समाज का मार्गदर्शन धर्म, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा: मुख्यमंत्री
हरिद्वार (रिपोर्टर)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री ब्रह्म निवास आश्रम सप्तसरोवर रोड भूपतवाला में पूज्य सतगुरु लाल दास महाराज के 51वाँ निर्वाण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूज्य सतगुरू लाल दास महाराज ने अपने जीवन में आध्यात्मिकता को प्राथमिकता देते हुए समाज को सेवा, सत्य और भक्ति के






