हरिद्वार (रिपोर्टर)। रविवार को आयोजित किए जा रहे मुलतान जोत महोत्सव के तहत देश भर से आए लाखों श्रद्धालु हरकी पैड़ी मां गंगा से दूध की होली खेलेंगे और जोत प्रवाहित करेंगे। प्रैस क्लब में पत्रकारों को जानकारी देते हुए अखिल भारतीय मुलतान संगठन के अध्यक्ष डा.महेंद्र नागपाल ने बताया कि जोत महोत्सव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। शहर में तोरण द्वार सजाए गए हैं। जगह-जगह सुंदर कांड का पाठ, हवन व एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा। श्रद्धालु भव्य जुलुस के रूप में हरकी पैड़ी पहुंचकर मां गंगा से दूध की होली खेलेंगे और जोत अर्पित करेंगे। डा.महेंद्र नागपाल ने बताया कि कार्यक्रम में असम के पूर्व राज्यपाल जगदीश मुखी, भाजपा महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद तरूण चुघ, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक सहित कई अतिथी व गणमान्य लोग शामिल होंगे। पत्रकारवार्ता में ओमप्रकाश अरोड़ा, रतनदेव चावला, सतपाल अरोड़ा सहित संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

हरिद्वार में मिठाई, पनीर, बेकरी उत्पादों सहित 08 खाद्य पदार्थों के विधिक नमूने लेकर जांच हेतु भेजे प्रयोगशाला
हरिद्वार (रिपोर्टर)। आगामी दीपावली पर्व के दृष्टिगत खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं शुद्धता सुनिश्चित करने तथा मिलावट पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से माननीय खाद्य सुरक्षा आयुक्त श्री विनय शंकर पांडेय एवं जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में






