लम्पी रोग की स्थिति का अध्ययन व निरीक्षण करने क्षेत्र में उतरी टीम

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि भारत सरकार के पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के संयुक्त आयुक्त डॉ विजय कुमार तेवतिया द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर में लम्पी रोग की स्थिति का अध्ययन व निरीक्षण करने हेतु मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जितेंद्र गुप्ता के साथ क्षेत्र भ्रमण किया गया। उनके द्वारा सरकार तथा निजी क्षेत्र द्वारा संचालित गौशालाओं एवं विकासखंड बघरा के ग्राम पीनंना व सोहजनी जातान में भ्रमण कर पशुपालकों से बीमारी के बारे में जानकारी प्राप्त की गई।
इसके पश्चात उनके द्वारा जनपद शामली में थाना भवन आदि गांव तथा जनपद सहारनपुर के ननौता एवं महेशपुर में लम्पी बीमारी के संबंध में निरीक्षण किया गया तथा पशुपालकों से पशुओं के लम्पी टीकाकरण के संबंध में वार्ता की गई। बीमारी अपने घटते स्तर की ओर है पशुपालकों द्वारा ऐसा बताए जाने पर उनके द्वारा टीकाकरण व रोकथाम के उपायों पर संतोष व्यक्त किया गया तथा मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी मुजफ्फरनगर, सहारनपुर एवं शामली को बीमारी की स्थिति पर सतत निगरानी बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।
इससे पूर्व भारत सरकार के ज्वाइंट कमिश्नर डॉ विजय कुमार तेवतिया द्वारा विकास भवन मुजफ्फरनगर में सहारनपुर मंडल तथा बागपत व मेरठ जनपद के पशु चिकित्सा विद के साथ बैठक कर लम्पी स्किन रोग एवं एफएमडी टीकाकरण व रोग नियंत्रण की समीक्षा की गई। इस अवसर पर सीवो ओ शामली, मुजफ्फरनगर तथा मेरठ एवं मेरठ, शामली, बागपत, सहारनपुर एवं मुजफ्फरनगर जनपद के डिप्टी सीवीओ एवं वीओ उपस्थित रहे।

संत समाज का मार्गदर्शन धर्म, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा: मुख्यमंत्री

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री ब्रह्म निवास आश्रम सप्तसरोवर रोड भूपतवाला में पूज्य सतगुरु लाल दास महाराज के 51वाँ निर्वाण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूज्य सतगुरू लाल दास महाराज ने अपने जीवन में आध्यात्मिकता को प्राथमिकता देते हुए समाज को सेवा, सत्य और भक्ति के

पहलवानी ग्रामीण संस्कृति और परंपरा का अभिन्न हिस्सा है-मनोज कुमार गौतम

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खेड़ी शिकोहपुर में विशाल दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में क्षेत्र के प्रतिभाशाली पहलवानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और दांव-पेंच का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य मनोज कुमार गौतम ने पहलवानों का उत्साहवर्धन किया और शुभकामनाएं दीं। मनोज कुमार गौतम ने कहा कि

हरिद्वार में मुलतान जोत महोत्सव का आयोजन रविवार को

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रविवार को आयोजित किए जा रहे मुलतान जोत महोत्सव के तहत देश भर से आए लाखों श्रद्धालु हरकी पैड़ी मां गंगा से दूध की होली खेलेंगे और जोत प्रवाहित करेंगे। प्रैस क्लब में पत्रकारों को जानकारी देते हुए अखिल भारतीय मुलतान संगठन के अध्यक्ष डा.महेंद्र नागपाल ने बताया कि जोत महोत्सव की सभी

हिमालयन एमएसएमई एक्सपो में कृषि उत्पादों ने खींचा ध्यान छात्रों ने भी दिखाया उत्साह

हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रेमनगर आश्रम में आयोजित चार दिवसीय हिमालयन एमएसएमई एक्सपो के दूसरे दिन शनिवार को छात्रों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने भी एक्सपो में जाकर स्टालों का अवलोकन किया और कृषि और बागवानी से जुड़े उत्पादों की जानकारी ली। इसके साथ ही विभिन्न शिक्षण संस्थानों से

रानीपुर कोतवाली पुलिस ने स्मैक समेत आरोपी को किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नशा मुक्त देवभूमि अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए रानीपुर कोतवाली पुलिस ने स्मैक समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। नशा मुक्त देवभूमि अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई

भारतीय जागरूकता समिति ने सेमिनार का आयोजन कर छात्र-छात्राओं को दी कानून और नियमों की जानकारी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय जागरूकता समिति, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं पुलिस की और से ओलिविया इंटरनेशनल स्कूल में विधिक जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सिमरनजीत कौर, भारतीय जागरूकता समिति के अध्यक्ष हाईकोर्ट के अधिवक्ता ललित मिगलानी, सीपीयू इंस्पेक्टर नीरज, हेड कांस्टेबल वीरेंद्र पवार तथा

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal