मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर नगर पालिका परिषद के वार्ड 19 प्रेमपुरी के क्षेत्र होशियारपुरी खांजापुर में रविवार को श्री भूमिया खेड़ा जी की स्थापना व शिव बाला जी मंदिर में नंदी बाबा की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम में पुरकाजी विधायक एवं योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, सदर विधायक और मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिलदेव अग्रवाल, नगर पालिका मुजफ्फरनगर की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप व सभी सम्मानित क्षेत्रवासियों के साथ वार्ड सभासद योगेश मित्तल ने उपस्थित रहकर पूजा अर्चना की। इस सुन्दर आयोजन के लिए श्री शिव बाला जी मंदिर समिति होशियारपुरी के सभी सदस्यों का सहयोग रहा। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

श्रीराम विहार कॉलोनी में गोवर्धन पर्व हर्षोल्लास एवं सामूहिक सद्भाव के साथ मनाया
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जानसठ रोड स्थित श्रीराम विहार कॉलोनी में आज गोवर्धन पर्व के पावन अवसर पर कॉलोनीवासियों द्वारा सामूहिक रूप से गोवर्धन प्रसाद का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलोनी के सभी परिवारों ने उत्साह एवं श्रद्धा के साथ सहभागिता करते हुए एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया और आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सौहार्द






