बारिश के बीच सड़कों पर उतरीं पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। लगातार बारिश से शहर में बनी जलभराव की स्थिति के बीच नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने गुरुवार को जमीनी हकीकत जानने के लिए खुद मोर्चा संभाला। भारी बारिश के दौरान ही वह सभासदों और पालिका अधिकारियों के साथ शहर भ्रमण पर निकलीं और जलभराव प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनीं। कई स्थानों पर पानी के बीच उतरकर उन्होंने स्थिति का निरीक्षण किया और अधिकारियों को तत्काल राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए।
बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जल निकासी प्रभावित होने के बाद पालिका अध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर नालों, जल निकासी मार्गों और जलभराव वाले क्षेत्रों की स्थिति को करीब से परखा। उन्होंने उत्तरी रामपुरी, दक्षिणी रामपुरी, शाहबुद्दीनपुर रोड, रुड़की रोड, शिव चैक, भगत सिंह रोड, एसडी मार्केट सहित कई प्रमुख स्थानों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत कर जलभराव की वास्तविक समस्याओं की जानकारी ली और क्षेत्रवार समाधान की दिशा में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने क्षेत्रीय सभासदों, स्थानीय जिम्मेदार नागरिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं से भी संवाद किया। उन्होंने समस्याग्रस्त क्षेत्रों की जानकारी लेते हुए कहा कि बारिश के दौरान सामने आने वाली जल निकासी की चुनौतियों को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा। पालिका प्रशासन का लक्ष्य शहर को जलभराव की समस्या से स्थायी रूप से राहत दिलाना है।
मीनाक्षी स्वरूप ने मौके से ही नगरपालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी पवन कुमार, सहायक अभियंता निर्माण नैपाल सिंह और सहायक अभियंता जलकल अनुज कुमार को निर्देश दिए कि सभी जलभराव वाले क्षेत्रों का तकनीकी सर्वे कर जल निकासी का प्रभावी और स्थायी प्लान तैयार किया जाए। उन्होंने कहा कि केवल अस्थायी समाधान के बजाय ऐसी व्यवस्था बनाई जाए, जिससे भविष्य में भारी बारिश के दौरान भी शहरवासियों को जलभराव की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जिन क्षेत्रों में वर्तमान में जलभराव की समस्या बनी हुई है, वहां अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती कर पानी निकासी का कार्य तेजी से कराया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। जनता का हित सर्वोपरि है।
पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शहरी क्षेत्रों के विकास, बेहतर बुनियादी सुविधाओं और आधुनिक नगर व्यवस्था पर विशेष ध्यान दे रही है। इसी दिशा में मुजफ्फरनगर को बेहतर सुविधाओं वाला शहर बनाने के लिए नगरपालिका परिषद लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि शहर की जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना प्राथमिकताओं में शामिल है। आने वाले समय में बड़े प्रोजेक्ट और योजनाबद्ध कार्यों के माध्यम से जलभराव की समस्या को कम करने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए पालिका प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। पालिका अध्यक्ष के साथ निरीक्षण के दौरान सभासद रजत धीमान, सभासद मनोज वर्मा, भाजपा नेता विकल्प जैन, पूर्व सभासद आशुतोष गुप्ता सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता और पालिका के अधिकारी मौजूद रहे।

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

संतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हुआ श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के संयोजन में जगजीतपुर में निर्मित किए जा रहे नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास समारोह संत महापुरूषों और श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित शिलान्यास समारोह में

चोरी के मोबाइल फोन व नकदी समेत दो गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। वसंत विहार फेस-2 कनखल निवासी रमाकांत शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर सराय रोड़ पर कार का शीशा तोड़कर डैश बोर्ड पर रखा मोबाइल फोन और दो हजार रूपए चोरी कर लिए जाने के

गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ने का दिख रहा असर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार 14 सितम्बर से शुरू हो रहे दस दिवसीय गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू हो गयी है। उत्सव लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है। श्रद्धालु बाजारों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं खरीद रहे हैं। ग्राहकों की पंसद के अनुरूप अलग-अलग आकार और स्वरूप की प्रतिमाएं बाजार में उपलब्ध हैं। पर्यावरण संरक्षण के

भगत सिंह चौक और रेल पुलिया के नीचे भरा बरसात का पानी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रविवार को हुई बरसात के बाद भगत सिंह चौक रेल पुलिया के नीचे जलभराव होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन जलभराव में फंस गए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने मौके पर पहुंचकर पानी में फंसे वाहनों को निकालने में मदद की। इस दौरान स्थानीय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal