नई मंडी रेलवे लाइन के साथ विकसित पार्क एवं सार्वजनिक परिसंपत्तियों को क्षति पहुंचाने में नहीं बनी अभी बात

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पूर्व सभासद विपुल भटनागर ने बताया कि उनके कार्यकाल में वर्ष 2022 में राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल एवं डॉ. संजीव बालियान के प्रयासों से आवास विकास द्वारा रेलवे लाइन के किनारे नई मंडी की तरफ़ वर्षों से खुले पड़े नाले को ह्यूम पाइप डालकर बंद कराया गया था। इसके उपरांत नगर पालिका परिषद व जनसहभागिता द्वारा उक्त स्थान का सौंदर्यीकरण कर वहां सुंदर पार्क, पैदल पथ, सार्वजनिक सुविधाएं तथा विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक प्रतीकों का निर्माण कराया गया, जिससे क्षेत्रवासियों को एक स्वच्छ और सुंदर सार्वजनिक स्थल उपलब्ध हुआ।

हाल ही में रेलवे विभाग द्वारा अपनी बाउंड्री वॉल के पुनर्निर्माण एवं विस्तार कार्य के दौरान बिना किसी पूर्व सूचना एवं समन्वय के उक्त पार्क तथा वहां स्थापित सार्वजनिक परिसंपत्तियों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इस कार्रवाई से क्षेत्रवासियों में भारी निराशा एवं रोष व्याप्त है।
इस गंभीर विषय का संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल ने मंडलीय रेल प्रबंधक, उत्तर रेलवे, नई दिल्ली को पत्र लिखकर इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है। अपने पत्र में उन्होंने नगर पालिका एवं जनसहभागिता से विकसित पार्क, सार्वजनिक सुविधाओं तथा अन्य संरचनाओं को हुए नुकसान का उल्लेख करते हुए इन्हें शीघ्र पुनर्निर्मित कराने और आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।
पूर्व सभासद विपुल भटनागर ने राज्य मंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पार्क केवल एक सौंदर्यीकरण परियोजना नहीं था, बल्कि क्षेत्रवासियों की सुविधा और जनसहभागिता का प्रतीक था। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि रेलवे प्रशासन मंत्री जी के पत्र पर सकारात्मक कार्रवाई करते हुए क्षतिग्रस्त पार्क एवं अन्य सार्वजनिक परिसंपत्तियों का पुनर्निर्माण शीघ्र कराएगा, जिससे क्षेत्रवासियों को पुनः वही सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज उठा नई मंडी क्षेत्र

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री सिद्धि विनायक गणेश जन्मोत्सव समिति द्वारा हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी 20 वाँ श्री गणेश जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम और हर्षौल्लास के साथ मुजफ्फरनगर में नई मंडी की वकील रोड पर स्थित बड़ी धर्मशाला में 14 सितंबर 2026 दिन सोमवार से 22 सितंबर 2026 दिन मंगलवार तक मनाया जा रहा हैं।

हिंदी दिवस पर एसडी कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एसडी कॉलेज मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर आइई क्यू एसी निर्देशन में भारतीय भाषा संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ द्वारा निबंध प्रतियोगिता का एक सफल आयोजन किया गया प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि एवं प्रेम उत्पन्न करना एवं राष्ट्रीय महत्व से परिचित करना था कार्यक्रम महाविद्यालय

गणित विभाग में “Discrete Mathematics and Graph Theory” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर के गणित विभाग द्वारा “Discrete Mathematics and Graph Theory” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बी.एससी. पंचम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा विषय से संबंधित ज्ञानवर्धक एवं आकर्षक पोस्टर प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार पुंडीर

कानून का ज्ञान हर नागरिक का अधिकार, हिंदी दिवस पर पी.आर.पब्लिक स्कूल में विधिक साक्षरता और जागरूकता का संदेश

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीआर पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित विधिक साक्षरता और जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रबंधक अशोक सिंघल के साथ सत्येंद्र चौधरी सिविल जज (सीनियर डिवीजन), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर, सत्येंद्र नागर प्रभारी थाना एएचटी, जगत सिंह, उपनिरीक्षक (एसआई), एएचटी, ज्योति, कांस्टेबल, थाना एएचटी, धनीराम (बीएलवी) तथा गौरव कुमार

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal