द एसडी पब्लिक स्कूल में सीबीएसई द्वारा विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण संवर्धन हेतु प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा द एस डी पब्लिक स्कूल, द्वारिका सिटी, मुजफ्फरनगर में “Promoting Mental Health and Wellness Among Students” विषय पर एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का संचालन भारतीय शिक्षा बोर्ड, हरिद्वार की प्रधानाचार्या डॉ वंदना पांडे तथा द डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल कोटद्वार की प्रधानाचार्या डॉ. नूतन बिष्ट द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रधानाचार्या नीलम माहना एवं रिसोर्स पर्सन (विषय विशेषज्ञ) द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रधानाचार्या जी ने विषय विशेषज्ञों को विद्यालय की परंपरानुसार एक-एक सुंदर पौधा देकर उनका अभिनंदन एवं स्वागत किया तथा विभिन्न विद्यालयों से उपस्थित प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों से उनका परिचय करवाया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों में विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, सकारात्मक शैक्षिक वातावरण का निर्माण करना तथा विद्यार्थियों के भावनात्मक एवं मनोवैज्ञानिक विकास के लिए प्रभावी रणनीतियॉं विकसित करना रहा। सीबीएसई की यह पहल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं स्वस्थ शैक्षिक वातावरण के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों एवं प्रतिभागियों ने कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया तथा विद्यालयों में मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया।
कार्यशाला के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती नीलम माहना जी ने डॉ0 वंदना पांडे जी और डॉ0 नूतन बिष्ट जी को एक-एक स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया तथा सभी उपस्थित प्रधानाचार्यों एवं प्रतिभागियों को उनकी सहभागिता के लिए धन्यवाद किया। कार्यशाला अपने सभी उद्देश्यों को पूर्ण करने में पूर्णतः सफल रही।

आशीर्वाद बैंकट हॉल, जानसठ रोड पर सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

मुजफ्फरनगर ()। आशीर्वाद बैंक्विट हॉल जानसठ रोड पर बुधवार को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। इस दौरान प्रातः 9:00 बजे निकाली गई कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कलश यात्रा के उपरांत सायंकाल 3 बजे से 6 बजे तक कथा

नवीन मंडी व्यापार संघ की नई कार्यकारिणी घोषित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नवीन मंडी व्यापार संघ की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें संजय मिश्रा को अध्यक्ष, अंचित मित्तल को महामंत्री तथा अशोक बंसल को कोषाध्यक्ष बनाया गया। संघ की कार्यकारिणी में श्री कृष्णचंद्र मुंदड़ा, जितेन्द्र कुच्छल, जगवीर सिंह, रमेश चंद्र सिंघल, सचिन सिंघल, अरुण खंडेलवाल, दिनेश राठी एवं रविन्द्र कुमार को संरक्षक बनाया

श्रीराम कॉलेज ने अंतरमहाविद्यालय बॉक्सिंग (पुरूष एवं महिला) टूर्नामेंट में किया शानदार प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर, मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालयों के अंतरमहाविद्यालय की बॉक्सिंग (पुरूष एवं महिला) वर्ग की प्रतियोगिता के टूर्नामेंट का आयोजन किया गया जिसमें मॉं शाकुम्भरी सहारनपुर से संबद्ध विभिन्न जिलो के महाविद्यालयों से आये हुये खिलाडियों ने प्रतिभाग किया। इस बॉक्सिंग (पुरूष एवं महिला) टूर्नामेंट प्रतियोगिता के शुभारम्भ अवसर पर

गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज उठा नई मंडी क्षेत्र

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री सिद्धि विनायक गणेश जन्मोत्सव समिति द्वारा हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी 20 वाँ श्री गणेश जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम और हर्षौल्लास के साथ मुजफ्फरनगर में नई मंडी की वकील रोड पर स्थित बड़ी धर्मशाला में 14 सितंबर 2026 दिन सोमवार से 22 सितंबर 2026 दिन मंगलवार तक मनाया जा रहा हैं।

हिंदी दिवस पर एसडी कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एसडी कॉलेज मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर आइई क्यू एसी निर्देशन में भारतीय भाषा संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ द्वारा निबंध प्रतियोगिता का एक सफल आयोजन किया गया प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि एवं प्रेम उत्पन्न करना एवं राष्ट्रीय महत्व से परिचित करना था कार्यक्रम महाविद्यालय

गणित विभाग में “Discrete Mathematics and Graph Theory” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर के गणित विभाग द्वारा “Discrete Mathematics and Graph Theory” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बी.एससी. पंचम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा विषय से संबंधित ज्ञानवर्धक एवं आकर्षक पोस्टर प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार पुंडीर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal