जेल में बंदियों से मारपीट, अवैध वसूली, उत्पीड़न के विरुद्ध भाकियू अराजनैतिक का जेल के बाहर धरना

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने भ्रष्टाचार के विरोध में कड़ी धूप में जेल के बाहर धरना-प्रदर्शन किया गया। जेल में नए बंदियों से हफ्ता वसूली, मारपीट आम बात हो गई है। इस तरह का उत्पीड़न उस तरह के बंदियों से होता है जो आर्थिक रूप से कमजोर है या झूठे आरोप में जेल चले जाते है पर नाराजगी में घर के लोग मिलने नहीं आते हैं।
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि रतनपूरी का एक युवक जेल गया तो उसके साथ बंदियों ने सामुहिक मारपीट करते हुए घर से समान,पैसे मंगाने का दबाव बनाया जिसकी सूचना जेलर को दी गई थी। इसके बाद कल फिर उस लड़के को पीटा गया, इसकी जानकारी जेलर को देनी चाही तो उनका फोन रिसीव नहीं हुआ। इस घटनाक्रम को लेकर गुरुवार को जेल पर धरना दिया गया। इस सम्बंध में एक ज्ञापन जेलर मुजफ्फरनगर को दिया गया जिस पर जेलर द्वारा दो दिन के अंदर मुकदमा दर्ज कराने का आश्वासन दिया गया है। धरने में मुख्य रूप से सुधीर पहलवान जिलाध्यक्ष, बिजेंद्र बालियान, सुमित, मोनू सोम, शहजाद राव, कपिल राठी, उमेश त्यागी, सानुर राणा, अनुज सोम, विपिन त्यागी, अंकित जावला, दीपक चौधरी, कपिल बालियान सहित सैकड़ों शामिल रहे।

निर्जला एकादशी पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शीतल शरबत वितरण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। निर्जला एकादशी के पावन एवं पुण्यदायी अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं, कांवड़ यात्रियों एवं राहगीरों के लिए शीतल शरबत वितरण कर सेवा कार्य में सहभागिता की। इस अवसर पर कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि

सरकार की नई नीति के खिलाफ दस्तावेज लेखक, स्टांप विक्रेता और अधिवक्ता असंतुष्ट, मांगी राहत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रजिस्ट्रेशन विभाग की नई नीतियों के विरोध में प्रदेशभर के तहसील मुख्यालयों पर चल रहा दस्तावेज लेखक एवं स्टांप विक्रेताओं का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। संयुक्त संघर्ष समिति ने दावा किया है कि यह आंदोलन अब केवल दस्तावेज लेखकों और स्टांप विक्रेताओं तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि आम,

हरिद्वार में गायत्री विहार कालोनीवासियों ने की टूटी सड़कें तत्काल ठीक कराने की मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ग्राम सराय स्थित गायत्री विहार कालोनी के निवासियों ने टूटी सड़कें तत्काल ठीक कराने की मांग की है। कालोनीवासियों का कहना है कि बुनियादी सुविधाओं के अभाव में परेशानी झेलनी पड़ रही है। जल जीवन मिशन के तहत पानी की लाइन बिछाने के नाम पर सड़कों को खोद दिया गया। लेकिन महीनों बीत

जूना पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने किया नैनिश्क ऑप्टिकल्स एंड ज़ाइस पार्टनर का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज ने रिबन काटकर और दीप प्रज्वलित कर शंकर आश्रम मार्ग पर नैनिश्क ऑप्टिकल्स एंड ज़ाइस पार्टनर प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर दुकान स्वामी सचिन गुप्ता और वंश गुप्ता ने स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज का बुके भेंट कर और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। आशीर्वाद

श्री वैश्य बंधु समाज ने राहगीरों को वितरित किया ठंडा शरबत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निर्जला एकादशी के अवसर पर श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के पदाधिकारियों ने पुराना रानीपुर मोड़ पर छबील का आयोजन कर राहगीरों को ठंडा शरबत वितरित किया। इस अवसर पर श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के संस्थापक अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने कहा कि मानव सेवा ही सच्ची सेवा है।

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal