डा.केपीएस चौहान चुने गए इएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इएमए के कैम्प कार्यालय बालाजी इंस्टीट्यूट एंड इएच रिसर्च सेंटर के सभागार में हुई बैठक में किए गए इएमए की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पुनर्गठन में सर्वसम्मति से डा.केपीएस चौहान को राष्ट्रीय अध्यक्ष, डा.निलेश थावडे उपाध्यक्ष, डा.एनएस टाकुली महासचिव, डा.अचला आर.मोगरा सचिव, डा.डी.कुंडु संरक्षक, डा.वीएल अलखनिया कोषाध्यक्ष, डा.राजेश वर्मा, डा.मनोज कुमार बादी, डा.सुरेंद्र कुमार, डा.एकता शर्मा, डा.कबिता शर्मा, डा.आरए भास्कर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य तथा डा.ऋचा आर्य कैम्प कार्यालय प्रभारी चुने गए हैं।

संगठन से जुड़े चिकित्सकों ने पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर डा.केपीएस चौहान का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। डा.केपीएस चौहान ने कहा कि चिकित्सको का उत्पीडन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। यदि किसी भी राज्य में चिकित्सकों को परेशान किया गया तो मुकदमा दर्ज कराया जायेगा। इस अवसर पर डा.मुकेश चौहान, डा.एमटी अंसारी, डा.सीपी रतूड़ी, डा. अमरपाल अग्रवाल, डा.आदेश शर्मा, डा.अशोक कुशवाहा, डा.विक्रम सिंह चौहान, डा.चांद उस्मान अंसारी, डा.सुनील अग्रवाल, डा.राकेश कुमार, डा.रमेश जालान, डा.बीबी कुमार, डा.हरबंस सिंह, डा.गुलाम साबिर, डा.अनिल त्यागी, डा.कुलदीप चौधरी, डा.वसीम अहमद, डा.कुलदीप त्यागी, डा.उदयभान सिंह, डा.अर्सलान, डा.राशिद अब्बासी, डा.अशवद अंसारी, डा.हीना कुशवाहा, डा.शिवांगी, डा.लक्ष्मी, डा.श्रवण कुमार, डा.वीके सैनी, डा.ज्ञानेश्वर शर्मा, डा.नेपाल सिंह, डा.मंजीत सिंह, डा.एस द्विवेदी, डा.एस पी डोभाल, डा.कमलेश खंडूरी, डा.कैलाश बड़थ्वाल, डा.एसके चौहान, डा.संजय मेहता, डा.मनोज कुमार वर्मा, डा.निशा शर्मा, डा. नीलम भारती आदि मौजूद रहे।

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal