हरिद्वार (रिपोर्टर)। बढ़ते तापमान एवं आग लगने की घटनाओं की संभावना को देखते हुए एसएसपी नवनीत सिंह ने सभी थाना प्रभारियों एवं अग्निशमन अधिकारियों को जनपद में संचालित कोचिंग संस्थानों, शॉपिंग मॉल, होटल, अस्पताल, विद्यालय, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों की फायर सेफ्टी व्यवस्थाओं का पुनः मूल्यांकन किए जाने के निर्देश दिए हैं। एसएसपी ने फायर उपकरणों की कार्यशीलता की जांच, आपातकालीन निकास मार्गों का निरीक्षण, अग्निशमन मानकों के अनुपालन की समीक्षा, फायर सेफ्टी ऑडिट में पाई गई कमियों को तत्काल दूर कराने तथा संबंधित संस्थानों के संचालकों को सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूक करने के निर्देश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि जनसुरक्षा सर्वाेपरि है तथा फायर सेफ्टी मानकों की अनदेखी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसएसपी ने आमजन से भी गर्मी के मौसम में विद्युत उपकरणों, गैस सिलेंडरों एवं ज्वलनशील पदार्थों के प्रयोग में विशेष सावधानी बरतने तथा किसी भी अग्नि दुर्घटना की सूचना तत्काल अग्निशमन विभाग अथवा पुलिस को देने की अपील की है।

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप
हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस






