पेपर लीक के विरोध में जागरूकता अभियान चलाएगी कांग्रेस-बालेश्वर सिंह

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालेश्वर सिंह ने कहा कि लगातार प्रतियोगी और भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक होने के विरोध में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर पूरे जनपद में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए बालेश्वर सिंह ने कहा कि एक महीने तक चलने वाले अभियान के तहत पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता बूथ स्तर तक युवाओं से संवाद कर जागरूक करेंगे। उन्होंने कहा कि लगातार लीक हो रहे पेपर लीक के मामलों पर सरकार प्रभावी अंकुश नहीं लगा पा रही है। पेपर लीक की वजह से वर्षो तक परीक्षा की तैयारी करने वाले युवा हताश हो रहे हैं। मेहनत पर पानी फिरने से निराश युवा आत्महत्या जैसे कदम उठा रहे हैं। जोकि बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है। पेपर लीक रोकने में नकल विरोधी कानून भी पूरी तरह नाकाम साबित हो रहे हैं। हाल ही में उत्तर प्रदेश में असिस्टंेट प्रोफेसर की भर्ती परीक्षा रद्द होने से एक बार फिर सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। उन्होंने कहा कि सिस्टम से लड़ रहे राहुल गांधी युवाओं की उम्मीद बने हुए हैं। राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने कहा कि शिक्षा देश का भविष्य है। लेकिन तमाम प्रतियोगी और भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बाजारीकरण का शिकार हो चुकी शिक्षा पर माफियाओं का कब्जा हो गया है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी एवं मनोज सैनी ने कहा कि विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की संख्या घट रही है। जो बड़े खतरे का संकेत है। उन्होंने कहा कि सरकार एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग की आरक्षण व्यवस्था पर आघात कर रही है। जिसके खिलाफ कांग्रेस ने आंदोलन का बिगुल बजा दिया है। प्रैसवार्ता में सुनीता सिंह, विकास चंद्रा, कैलाश प्रधान, सत्यपाल शास्त्री, मोहन राणा, तीर्थपाल रवि, अशोक धींगान, यशवंत सैनी आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal