पालिका चेयरपर्सन ने किया आर्यपुरी रविदास मंदिर के जीर्णाेद्धार का भूमि पूजन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर के आर्यपुरी स्थित प्राचीन रविदास मंदिर के जीर्णाेद्धार एवं पुनर्निर्माण कार्य का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के द्वारा सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम के जरिए किया गया। मंदिर परिसर में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, क्षेत्रवासी और समिति पदाधिकारी उपस्थित रहे। भूमि पूजन के बाद नए मंदिर निर्माण की नींव रखी गई तथा मंदिर के भव्य स्वरूप में पुनर्निर्माण का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम का आयोजन संत शिरोमणि रविदास मंदिर ट्रस्ट की ओर से किया गया, जिसकी अध्यक्षता ट्रस्ट अध्यक्ष मुकेश कुमार ने की। समारोह में नगरपालिका परिषद अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने हवन-पूजन में भाग लेकर मंदिर निर्माण कार्य के शुभारंभ में अपनी सहभागिता दर्ज कराई। इस दौरान पूर्व सभासद आशुतोष गुप्ता ने भी पूजन-अर्चन में हिस्सा लिया।
मंदिर परिसर में आयोजित हवन और भूमि पूजन के दौरान श्रद्धालुओं ने संत रविदास के भजनों और जयघोषों के साथ धार्मिक वातावरण को भक्तिमय बना दिया। भूमि पूजन के उपरांत नए मंदिर निर्माण की नींव रखी गई और उपस्थित लोगों ने मंदिर के शीघ्र निर्माण की कामना की।
इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि संत रविदास ने समाज को समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया। उनके आदर्श आज भी समाज को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है तथा रविदास मंदिर के पुनर्निर्माण के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने संत रविदास को नमन करते हुए कहा कि उनके विचार सामाजिक समरसता और जनकल्याण की प्रेरणा देते हैं।
मंदिर के जीर्णाेद्धार कार्य के शुभारंभ को लेकर क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल रहा। लोगों ने उम्मीद जताई कि पुनर्निर्माण के बाद मंदिर न केवल धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र बनेगा, बल्कि सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का भी महत्वपूर्ण स्थल सिद्ध होगा। नगरपालिका अध्यक्ष ने मंदिर निर्माण में हर संभव सहयोग का भरोसा समाज को दिया। कार्यक्रम में संत शिरोमणि रविदास मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष मुकेश कुमार के अलावा समिति से जुड़े ऊषा, विक्की, सुभाष कुमार, राहुल सिंह, संजीव कुमार, दीपक, आकाश, आशु, मोनू, पंकज कुमार, राहुल कुमार, धर्मवीर, विपिन कुमार, राजपाल, अरुण कुमार, सागर, नीरज और सुधीर सहित अनेक श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

पीईटी-2026 की परीक्षा अब 25, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को

लखनऊ (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा(पीईटी)-2026 की तिथियों में बदलाव किया है। अब परीक्षा 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को आयोजित की जाएगी। पहले परीक्षा 23, 24 और 25 अक्टूबर को प्रस्तावित थी। परीक्षा केंद्रों की सूची और सहमति पत्र की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण, हरिद्वार की 86वीं बोर्ड बैठक संपन्न

हरिद्वार (रिपोर्टर)‌। शुक्रवार को अपरान्ह 4 बजे ,हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण, हरिद्वार की 86वीं बोर्ड बैठक आनन्द स्वरूप आयुक्त गढवाल मण्डल पौडी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। प्राधिकरण बोर्ड बैठक मे प्रस्तुत मदों की समीक्षा की गयी। वित्तीय वर्ष-2026-27 के प्रस्तुत बजट पर आवश्यक दिशा-निर्देश के साथ बजट का अनुमोदन प्रदान किया गया। प्राधिकरण की विभिन्न

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने किया उडुपी एक्सप्रेस रेस्टोरेंट शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर रेलवे फाटक मार्ग स्थित उडुपी एक्सप्रेस रेस्टोरेंट का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने किया। रेस्टोरेंट स्वामी मनोज चौहान ने बुके देकर मंत्री मदन कौशिक का स्वागत किया। इस अवसर पर मंत्री मदन कौशिक ने बधाई देते हुए कहा कि हरिद्वार-ज्वालापुर के निवासियों के लिए उडुपी रेस्टोरेंट में स्वादिष्ट भोजन मिल सकेगा।

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सिंचाई विभाग कार्यालय पर प्रदर्शन, सिडकुल धनौरी मार्ग की हालत सुधारने की मांग की

हरिद्वार (रिपोर्टर)। क्षतिग्रस्त सिडकुल धनौरी मार्ग हालत सुधारने की मांग को लेकर युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अबरार अली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सिडकुल धनौरी मार्ग वर्षों से सिडकुल धनौरी मार्ग क्षतिग्रस्त है। सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए

गुघाल मेले में पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना कर श्रद्धालु भक्तों ने लिया आशीर्वाद

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री पंचायती धड़ा फिराहेडियान के तत्वाधान में ज्वालापुर के पांडेवाला स्थित प्राचीन सिद्ध पीठ गोगा म्हाडी पर आयोजित गुघाल मेले में दूर दराज से आए हजारों श्रद्धालु भक्तों ने पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। शास्त्रों एवं पंचांगो में गुघाल मेले में त्रयोदशी तिथि पर पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना करने

कांग्रेस प्रदेश महासचिव तेलूराम प्रधान ने दी प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा को जन्म दिन की शुभकामनाएं

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस प्रदेश महासचिव तेलूराम प्रधान ने कार्यकर्ताओं के साथ उत्तराखंड प्रभारी हरियाणा के सिरसा से सांसद कुमारी शैलजा से उनके दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर भेंट कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं एवं बधाई दी और उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु की कामना की। इस दौरान तेलूराम प्रधान ने कुमारी शैलजा से प्रदेश की राजनीति पर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal