गौ माता को राष्ट्र माता बनाने की मांग लेकर मुजफ्फरनगर पहुंचे शंकराचार्य महाराज

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। गौ माता को राष्ट्र माता बनाए जाने के अपने अभियान के तहत परम पूज्य शंकराचार्य स्वामी अवीमुक्तेश्वरनंद जी ने क्रांति सेना द्वारा नगर के कृष्णा पैलेस वेंकट हाल में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि केंद्र और राज्य में बीजेपी की सरकार होने के बावजूद भी आज गौमाता दर-दर भटकने को मजबूर है। ना ही उसके लिए कोई आश्रय स्थल खोले गए, नहीं उसकी बेकद्री को रोकने का कोई उपाय हुआ है। उन्होंने कहा कि वह प्रदेश की 425 विधानसभा क्षेत्रों में घूम-घूम कर जनता के समक्ष इस बात को रखेंगे। उनकी यह यात्रा 22 जुलाई को पूरी होगी। 23 जुलाई को वह राज्य सरकार के जवाब का इंतजार करेंगे और यदि सरकार ने इस पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया तो वह गौ माता को राष्ट्रमाता बनाने के लिए लंबे आंदोलन की घोषणा का उद्घोष 24 जुलाई को लखनऊ स्थित मान्यवर काशीराम पार्क में करेंगे।

उन्होंने कहा कि जब एकनाथ शिंदे जी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री होते हुए गौ माता को राज्य माता का दर्जा दे सकते हैं तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ क्यों नहीं दे सकते, उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों को आने वाले चुनाव में इस बात को अच्छे से याद रखना है कि उन्हें गौरक्षों की सरकार चाहिए या गोभक्षकों की सरकार चाहिए। उन्होंने कहा कि आज देश का मुसलमान और तमाम संवैधानिक संस्थाएं गौ माता को राष्ट्र माता बनाने की पक्षधर है और इस मुद्दे पर जगह जगह धरने प्रदर्शन और आंदोलन भी हो रहे हैं लेकिन तथाकथित हिंदुत्ववादी भाजपा इस मुद्दे पर चुप है। उन्होंने कहा कि अगला चुनाव ना सड़क पर ना बिजली पर ना पानी पर, यह चुनाव केवल गौ माता के सम्मान पर ही होगा।

कार्यक्रम मे दो घंटे विलम्ब से पहुंचने के बावजूद कार्यकर्ताओं और मातृशक्ति की भारी उपस्थिति पर उन्होंने कार्यक्रम आयोजक क्रांति सेना अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा को बधाई दी। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष शरद कपूर, जिला अध्यक्ष मुकेश त्यागी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनम चौधरी, नगर अध्यक्ष उज्ज्वल पंडित, युवा जिला अध्यक्ष विकास पुंडीर, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ अध्यक्ष आलोक अग्रवाल, कला एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा, निकुंज चौहान अभिषेक शर्मा, शैलेंद्र विश्वकर्मा अमित बॉबी, गौरव गर्ग, नरेंद्र ठाकुर आदि ने गौ माता की एक प्रतिमा पूज्य शंकराचार्य जी को भेंट की। इंडियन फार्मासिस्ट एसोसिएशन के गौतम कुमार और उनकी टीम ने गौ माता को राष्ट्रमाता बनाने की अभियान को पूर्ण समर्थन देने के लिए शंकराचार्य जी को पत्र सौंपा, पूज्य शंकराचार्य जी ने नगर में गौशाला चलाने वाले और घायल गोवंश का समुचित उपचार करने वाले क्रांतिसेना से जुड़े गौ रक्षक अनुज चौधरी को प्रशस्ति पत्र देकर भी सम्मानित किया, समाजसेवी नादिर राणा और मधुप्र शर्मा ने भी गौ माता पर लिखी एक पुस्तक शंकराचार्य को भेंट की। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राकेश शर्मा, चरथावल क्षेत्र के विधायक पंकज मलिक की भी उपस्थित रही। उन्होंने भी शंकराचार्य जी द्वारा की गई पूजा अर्चना में भागीदारी की। कार्यक्रम को सफल बनाने में दीपक शर्मा, पंडित देव शरण शास्त्री, ब्रिज बिहारी अत्री, संजय शर्मा राजेंद्र तायल नितिन योगेंद्र सैनी नितिन सैनी राणा, सुरेश प्रजापति, रमेश गुप्ता, राजन वर्मा, ललित रूबेला, आशीष मिश्रा, बृजपाल कश्यप मनुज कुमार आदि का सहयोग रहा।

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal