स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन की कार्यकारिणी घोषित, बृजमोहन तीसरी बार बने अध्यक्ष

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शनिवार को मुजफ्फरनगर नगरपालिका परिषद सभागार में स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन उत्तर प्रदेश की शाखा नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष बृजमोहन एवं संगठन के पदाधिकारी कर्मचारियों की समस्याओं एवं निकट समय में पालिका सेवा से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के समस्त देयकों एवं उनके आवश्यक पत्रालेख समय से तैयार किये जाने के संबंध में विचार-विमर्श हेतु एक बैठक आहूत की गई।

बैठक में मौ० सालिम, मण्डलाध्यक्ष ने संगठन को मजबूत करने एवं समस्त कर्मचारियों को एकजुट रहने का आह्वान करते हुए सदन में प्रस्ताव प्रस्तुत किया कि संगठन द्वारा समय-समय पर सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के सम्मान में आयोजित होने वाले कार्यक्रम एवं संगठन से संबंधित लखनऊ स्तर पर होने वाली बैठकों में सम्मिलित होने के साथ ही संगठन के वार्षिक चंदे में होने वाले आवश्यक खर्चों के दृष्टिगत एक निश्चित धनराशि प्रतिमाह समस्त कर्मचारियों द्वारा संगठन को उपलब्ध कराई जाए। जिस पर समस्त सदन द्वारा ध्वनिमत से अपनी सहमति प्रस्तुत की गई। बैठक में सुनील वर्मा पूर्व महामंत्री द्वारा प्रस्ताव प्रस्तुत रखा कि समस्त कर्मचारी सदन में उपस्थित है तो यदि सबकी सहमति हो तो संगठन के अध्यक्ष एवं महामंत्री के वार्षिक चुनाव की प्रक्रिया भी अभी पूर्ण कर ली जाए, जिस पर उपस्थित समस्त कर्मचारियों द्वारा अपनी सहमति प्रदान की गई। विवेक कुमार लिपिक ने कहा कि बृजमोहन विगत दो वर्षों से लगातार अध्यक्ष के रूप में कुशलतापूर्वक कार्य कर रहे है तथा इनकी संगठन पर मजबूत पकड है. जिसके लिए तीसरी बार भी बृजमोहन का नाम प्रस्तावित किया जाए, इसके साथ ही मनीप कुमार बी०सी० द्वारा कहा गया कि विकास शर्मा, बी०सी० द्वारा पूर्व में संगठन के महामंत्री के रूप में बेहतरीन कार्य किया गया है तो विकास शर्मा, बी०सी० को दूसरी बार महामंत्री पद हेतु नाम प्रस्तावित किया गया, जिस पर समस्त सदन द्वारा ध्वनिमत से अपनी सहमति प्रस्तुत की गई तथा बृजमोहन को लगातार तीसरी बार अध्यक्ष एवं विकास शर्मा को दूसरी बार महामंत्री के रूप में निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया तथा समस्त उपस्थित कर्मचारियों द्वारा फूल मालाओं से नवनिर्वाचित अध्यक्ष व महामंत्री का सम्मान किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री बृजमोहन एवं विकास शर्मा द्वारा पवन कुमार, अधिशासी अधिकारी से उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार भेंट की गई तथा सगठन की ओर से आश्वासन देते हुए कहा गया कि संगठन एवं पालिका प्रशासन द्वारा संवाद एवं समन्वय के माध्यम से सभी समस्याओं का समाधान किया जाए। जिस पर श्री पवन कुमार अधिशासी अधिकारी द्वारा संगठन को अपना पूर्ण सहयोग देने की बात कही गई।
इस अवसर अरविंद कुमार जिलाध्यक्ष, पूर्व महामंत्री सुनील वर्मा, प्रवीण कुमार लिपिक, मनोज कुमार लिपिक, विकास कुमार लिपिक, वैभव गुप्ता लिपिक, सुनील गर्ग लिपिक, गगन महेन्द्रा लिपिक, विवेक कुमार लिपिक, आकाशदीप लिपिक, रुचि लिपिक, संतोष लिपिक, शिवांगी लिपिक, निपुण लिपिक, फिरोज खाँ लिपिक, अमित गोस्वामी बीसी, दीपक शर्मा बीसी, सतेन्द्र कुमार बीसी, मनीप कुमार बीसी, प्रियेश कुमार, आईटी ऑफिसर एवं अन्य पालिका कर्मचारी उपस्थित रहे।

पीईटी-2026 की परीक्षा अब 25, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को

लखनऊ (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा(पीईटी)-2026 की तिथियों में बदलाव किया है। अब परीक्षा 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को आयोजित की जाएगी। पहले परीक्षा 23, 24 और 25 अक्टूबर को प्रस्तावित थी। परीक्षा केंद्रों की सूची और सहमति पत्र की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण, हरिद्वार की 86वीं बोर्ड बैठक संपन्न

हरिद्वार (रिपोर्टर)‌। शुक्रवार को अपरान्ह 4 बजे ,हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण, हरिद्वार की 86वीं बोर्ड बैठक आनन्द स्वरूप आयुक्त गढवाल मण्डल पौडी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। प्राधिकरण बोर्ड बैठक मे प्रस्तुत मदों की समीक्षा की गयी। वित्तीय वर्ष-2026-27 के प्रस्तुत बजट पर आवश्यक दिशा-निर्देश के साथ बजट का अनुमोदन प्रदान किया गया। प्राधिकरण की विभिन्न

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने किया उडुपी एक्सप्रेस रेस्टोरेंट शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर रेलवे फाटक मार्ग स्थित उडुपी एक्सप्रेस रेस्टोरेंट का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने किया। रेस्टोरेंट स्वामी मनोज चौहान ने बुके देकर मंत्री मदन कौशिक का स्वागत किया। इस अवसर पर मंत्री मदन कौशिक ने बधाई देते हुए कहा कि हरिद्वार-ज्वालापुर के निवासियों के लिए उडुपी रेस्टोरेंट में स्वादिष्ट भोजन मिल सकेगा।

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सिंचाई विभाग कार्यालय पर प्रदर्शन, सिडकुल धनौरी मार्ग की हालत सुधारने की मांग की

हरिद्वार (रिपोर्टर)। क्षतिग्रस्त सिडकुल धनौरी मार्ग हालत सुधारने की मांग को लेकर युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अबरार अली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सिडकुल धनौरी मार्ग वर्षों से सिडकुल धनौरी मार्ग क्षतिग्रस्त है। सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए

गुघाल मेले में पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना कर श्रद्धालु भक्तों ने लिया आशीर्वाद

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री पंचायती धड़ा फिराहेडियान के तत्वाधान में ज्वालापुर के पांडेवाला स्थित प्राचीन सिद्ध पीठ गोगा म्हाडी पर आयोजित गुघाल मेले में दूर दराज से आए हजारों श्रद्धालु भक्तों ने पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। शास्त्रों एवं पंचांगो में गुघाल मेले में त्रयोदशी तिथि पर पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना करने

कांग्रेस प्रदेश महासचिव तेलूराम प्रधान ने दी प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा को जन्म दिन की शुभकामनाएं

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस प्रदेश महासचिव तेलूराम प्रधान ने कार्यकर्ताओं के साथ उत्तराखंड प्रभारी हरियाणा के सिरसा से सांसद कुमारी शैलजा से उनके दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर भेंट कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं एवं बधाई दी और उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु की कामना की। इस दौरान तेलूराम प्रधान ने कुमारी शैलजा से प्रदेश की राजनीति पर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal