हरिद्वार (रिपोर्टर)। नशा तस्करी के मामले में फरार चल रहे रावण को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ सिडकुल व रानीपुर कोतवाली में मादक पदार्थ तस्करी के आधा दर्जन मुकद्मे दर्ज हैं। आॅपरेशन प्रहार के तहत एसएसपी ने मादक पदार्थो की तस्करी में संलिप्त आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। निर्देशों के अनुपालन में रानीपुर कोतवाली पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में फरार चल रहे सचिन उर्फ रावण पुत्र महिपाल निवासी रावली महदूद कृपाल आश्रम के समीप मैदान से दबोच लिया। पुलिस के अनुसार अपने साथियों के माध्यम से मादक पदार्थो की तस्करी के लिए कुख्यात आरोपी सचिन उर्फ रावण को पुलिस पूर्व में भी गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भण्डारी, एसआई अंशुल अग्रवाल, कांस्टेबल अजय कुमार शामिल रहे।

पीईटी-2026 की परीक्षा अब 25, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को
लखनऊ (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा(पीईटी)-2026 की तिथियों में बदलाव किया है। अब परीक्षा 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को आयोजित की जाएगी। पहले परीक्षा 23, 24 और 25 अक्टूबर को प्रस्तावित थी। परीक्षा केंद्रों की सूची और सहमति पत्र की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।






