हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़िए पर फायरिंग करने वाले पिल्ला गैंग के एक और सदस्य को कनखल कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से देशी तमंचा बरामद किया गया है। 1 जून को गुरुकुल कांगड़ी क्षेत्र में कांवड़ियों के साथ हुई कहासुनी के दौरान कुछ युवकों ने गाली गलौच एवं मारपीट करने के साथ फायरिंग कर दी थी। जिसमें गोली लगने से एक कांवड़िया घायल हो गया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। इसी क्रम में पुलिस ने घटना में शामिल पिल्ला गैंग के एक और सदस्य सत्यम जाट पुत्र जबर सिंह निवासी शांतिपुरम कालोनी जगजीतपुर कनखल को घटना में प्रयुक्त तमंचे सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में एसआई महिपाल सिंह सैनी, हेडकांस्टेबल जितेन्द्र कुमार, कांस्टेबल संजू सैनी, उमेद सिंह शामिल रहे।

डीएम और एसएसपी को सम्मानित करेगा श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार
हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार ने कांवड़ मेले के लिए बेहतर व्यवस्थाएं किए जाने पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह और उनकी पूरी टीम का आभार जताया है। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के संस्थापक अशोक अग्रवाल ने डीएम, एसएसपी और उनकी पूरी टीम का आभार व्यक्त






