मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद शामली के आयुष मलिक के धर्मांतरण व कथित लव जिहाद का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि अब जाट समाज की एक विधवा महिला ने कुछ हिंदूवादी नेताओं के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचकर एसएसपी संजय कुमार वर्मा को शिकायती पत्र सौंपकर एक व्यक्ति पर अपना नाम राजीव बालियान बताते हुए हिंदू बनकर प्रेमजाल में फंसाने, कलियर ले जाकर निकाह के जरिए धर्मांतरण कराने, लाखों रुपए की ठगी करने और वर्षों तक धोखे में रखने के गंभीर आरोप लगाए। उक्त मामले में एसएसपी ने भोपा थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

पीईटी-2026 की परीक्षा अब 25, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को
लखनऊ (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा(पीईटी)-2026 की तिथियों में बदलाव किया है। अब परीक्षा 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को आयोजित की जाएगी। पहले परीक्षा 23, 24 और 25 अक्टूबर को प्रस्तावित थी। परीक्षा केंद्रों की सूची और सहमति पत्र की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।






