अखंड रामायण पाठ व पूजा अर्चना कार्यक्रम के साथ कुष्ठ आश्रम में प्रारंभ हुआ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव 

Share :

मुजफ्फरनगर। नन्द के आनन्द भयो, जय कन्हैया लाल की के जयघोष एवं अखंड रामायण पाठ के साथ नगर के रुड़की रोड स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर कुष्ठ आश्रम में पूर्व वर्षो की भांति श्री जन्माष्टमी उत्सव प्रारंभ हो गया। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर पूर्व वर्षो की भांति सोमवार को आयोजित कुष्ठ आश्रम मंदिर के 81वें श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव के रूप में उद्यमी भीम कंसल, भारतीय प्रेस परिषद सदस्य व मुजफ्फरनगर बुलेटिन के संपादक अंकुर दुआ, पूर्व पालिका चेयरमैन डॉ. सुभाष शर्मा एवं सत्यप्रकाश रेशु ने प्रात: बेला में 10 बजे से मंदिर में होने वाले 24 घंटे के अखंड रामायण पाठ, कीर्तन और हवन यज्ञ का पूजा अर्चना के साथ प्रारंभ किया, जो कल यानि मंगलवार 27 अगस्त को अखंड पाठ के विश्राम के साथ में संपÖा होगा। इस बीच 3 दिनों तक चलने वाले विशाल भंडारे का भी अतिथियों ने इस बीच श्री राधा कृष्ण मंदिर कुष्ठ आश्रम में भोग लगाने के साथ ही प्रारंभ किया।
श्री राधा कृष्ण मंदिर कुष्ठ आश्रम मंदिर प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में मुजफ्फरनगर बुलेटिन के संपादक अंकुर दुआ ने कहा कि बुलेटिन संस्थापक स्वर्गीय उत्तम चन्द शर्मा जी ने जो परंपरा कुष्ठ आश्रम में प्रारंभ की थी, उसे वो भविष्य में ऐसे ही जारी रखेंगे और यहां निवास करने वाले परिवारों के लिए जो बेहतर होगा, उसे पूरा करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। सोमवार को मंदिर प्रांगण में पूर्व वर्षो की भांति इस बार भी भारतवर्ष से कुष्ठ रोगी अपनी कीर्तन मंडली के साथ यहां होने वाले आयोजन में शामिल हुए। इससे पूर्व कुष्ठ आश्रम मंदिर समिति के अध्यक्ष तपन चटर्जी, सचिव महेन्द्र सिंह व कोषाध्यक्ष संजय यादव ने कार्यक्रम में पधारे अतिथियों के साथ नगर की तमाम धर्मपरायण दानदाताओं से इस पर्व पर मंदिर में पधारने पर आभार व्यö करते हुए अपनी क्षमता के अनुरूप मंदिर को दान दिए जाने का आह्वान किया। इस दौरान मंदिर के पुरोहित अरविन्द कुमार में पूजा अर्चना कार्यक्रम को विधि विधान से संपÖा कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में अभी 24 जून तक रहेगा ग्रीष्मकालीन अवकाश

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश में अभी भीषण गर्मी और लू (हीटवेव) को देखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल 24 जून 2026 तक बंद रहेंगे। अपर मुख्य सचिव, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से ग्रीष्मकालीन अवकाश के कैलेंडर को बढ़ा दिया गया है। ऐसे में

ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को रूट मार्शलों को किया ब्रीफ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देशों के क्रम में जनपद में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने तथा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आरटीसी योजना लागू की जा रही है। इसके तहत जनपद के प्रमुख मार्गों को चिन्हित करते हुए 11जून से 31 जून तक

बसेडी में 44.56 करोड से शुरू हुआ जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय का निर्माण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के छपार क्षेत्र के गांव बसेडी में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय बनाने का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस छात्रावास विद्यालय को बनाने के लिए 30 बीघा भूमि का चयन किया गया है। वहीं विद्यालय बनाने के लिए शासन स्तर से 44.56 करोड का बजट भी मिला है। इसे कार्यदायी

खेतों से मोटर चोरी करने के आरोपियों को पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। खेतों से पानी की मोटर चोरी के प्रकरण कार्यवाही करते हुए थाना पथरी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गयी 5 मोटर बरामद की हैं। 15 जून को ग्राम टिहरी भागीरथी नगर भाग-2 निवासी गुरदीप सिंह पुत्र खेम सिंह ने खेत से पानी की मोटर चोरी कर लिए जाने के

गौरक्षा कानून बनाने को लेकर हरिद्वार से दिल्ली तक कांवड़ यात्रा निकालेगा महावतार बालाजी ट्रस्ट

हरिद्वार (रिपोर्टर)। महावतार बाबाजी ट्रस्ट के अध्यक्ष नवीन कुमार घनघस ने प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर गौरक्षा कानून लागू किए जाने की मांग को लेकर शिवरात्रि के अवसर पर हरिद्वार से दिल्ली रामलीला मैदान जंतर मंतर तक विशाल कावड़ यात्रा के आयोजन की जानकारी देते हुए बताएं कि 11 अगस्त

साईकिल से सद्भावना यात्रा पर निकले कर्नाटक के नागराज गोड़ा पहुंचे हरिद्वार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। विश्व शांति, देश भक्ति, गौ सेवा, पानी बचाओ हरियाली बढ़ाओ एवं सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए 6 वर्षों से लगातार साईकिल पर सद्भावना यात्रा कर रहे कनार्टक के नागराज गोड़ा मंगलवार को हरिद्वार पहंुचे। नागराज गोड़ा ने बताया कि वे साइकिल से अब तक 20 राज्यों की यात्रा साइकिल से कर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal