मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिला सहकारी बैंक मुजफ्फरनगर के चेयरमैन ठा0 रामनाथ सिंह ने आज बैंक के विभिन्न कार्यकलापो की सघन समीक्षा की गई। समीक्षा में जनपद मुजफ्फरनगर व शामली के सहायक आयुक्त सहकारिता श्री अरमर्दन सिंह गौर व श्री धर्मेन्द्र कुमार के साथ जिला सहकारी बैंक के सीईओ राजेश कुमार तथा बैंक मुख्यालय के सभी अनुभाग प्रबन्धको ने भाग लिया। समीक्षा बैठक में शामली व मुजफ्फरनगर मे नवगठित समितियों के कार्य संचालन पर चर्चा की गई। बैंक सचिन ने अवगत कराया कि मुजफ्फरनगर जनपद की सभी 9 समितियों ने कार्य प्रारम्भ कर दिया है। शामली जनपद की शामली उत्तरी समिति मे आज से कार्य प्रारम्भ हो गया है। ठा0 रामनाथ सिंह ने थानाभवन, दभेडी खुर्द, गुज्जरपुर, हींड, भन्डूरा, भनेडा उद्दा, चैसाना, सिलावर और झिंझाना समितियो को भी जल्द से जल्द संचालित करने के निर्देश दिये।
बैंक सचिव राजेश कुमार ने बताया कि कृषि ऋण की वसूली हेतु दिनांक 30 जून 2026 तक सघन अभियान चलाया जा रहा है। समस्त समिति सदस्य वूसली अभियान मे जुटे है। इसके अलावा सहकारी बैंक के कर्मचारियो की डयूटी भी वसूली अभियान मे लगाई गई है जिसके अच्छे परिणाम प्राप्त हो रहे है। उन्होने बताया कि प्रतिदिन लगभग 10 से 12 करोड रू0 की वसूली हो रही है। बैंक चेयरमैन ने कहा कि पुराना कर्जा वसूल हो जाने पर बगैर देरी किये नया ऋण भी जरूरतमंद किसानो को जरूर दिया जाये जिस पर बैंक सचिव ने बताया कि प्रतिदिन लगभग 10 से 12 करोड रू0 का ऋण वितरण भी किसानो को किया जा रहा है।
सहकारी समितियों पर उर्वरक के लिए मची मारामारी की समस्या पर भी चर्चा की। समीक्षा बैठक में उपस्थित मुजफ्फरनगर तथा शामली जनपदो के सहायक आयुक्तो ने बताया कि उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है और दोनेा जनपदो मे खाद की कोई कमी नही है। ठा0 रामनाथ सिंह ने किसानों से संयम बरतने की अपील करते हुए आह्वान किया कि जरूरत के हिसाब से ही फसल मे खाद डालना चाहिए। अधिक मात्रा मे उर्वरक के प्रयोग से जमीन की उर्वरक क्षमता कम हो रही है। उन्होंने जैविक खाद के उपयोग पर भी बल दिया। उर्वरक वितरण में गडबडी पाये जाने पर जिम्मेदार कर्मचारियो के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि किसानों की जरूरत और सुविधा का ध्यान रखना सहकारिता का प्रथम उद्देश्य होना चाहिए।

श्री मनकामनेश्वर महादेव शिव मन्दिर मे पुरुषोत्तम मास में गीता पाठ,भजन संध्या का भव्य आयोजन
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार के सदस्यों द्वारा भरतिया कॉलोनी स्थित श्री मनकामनेश्वर महादेव मंदिर में संदीप गोयल एवं गरिमा गोयल के सौजन्य एवं भगवताचार्य पं. अरूण मिश्रा स्वामी के सानिध्य मे गीता पाठ एवं भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया। संदीप गोयल एवं गरिमा गोयल परिवार द्वारा गीताजी की शोभा






