हरिद्वार (रिपोर्टर)। सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने दो नए कूड़ा वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राजीव शर्मा ने बताया कि नगरवासियों को बेहतर, स्वच्छ और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर पालिका की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। नए कूड़ा वाहनों से सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। इस दौरान पालिका सभासद, नगर पालिका के प्रशासनिक अधिकारी, मुख्य सफाई निरीक्षक सहित पालिका के तमाम कर्मचारी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

श्रीराम विहार कॉलोनी में गोवर्धन पर्व हर्षोल्लास एवं सामूहिक सद्भाव के साथ मनाया
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जानसठ रोड स्थित श्रीराम विहार कॉलोनी में आज गोवर्धन पर्व के पावन अवसर पर कॉलोनीवासियों द्वारा सामूहिक रूप से गोवर्धन प्रसाद का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलोनी के सभी परिवारों ने उत्साह एवं श्रद्धा के साथ सहभागिता करते हुए एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया और आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सौहार्द






