यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्म दिवस पर किया यज्ञ और जलाभिषेक

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्म दिवस के अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने लकसर स्थित पार्थेश्वर महादेव मंदिर में यज्ञ और जलाभिषेक किया और उनके प्रधानमंत्री बनने की कामना की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर स्वामी राम मुनि महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति अपने मूल स्वरूप में लौट रहे हैं। न्याय और सुशासन से राम राज्य जैसी अनुभूति हो रही है। पूरे उत्तर प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है। समस्त सन्त समाज चाहता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद योगी आदित्यनाथ देश का नेतृत्व करें। इस अवसर पर मंदिर के संचालक अखिल गिरी महाराज, विश्व हिंदू महासभा के राष्ट्रीय सचिव कुलदीप सैनी, प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भूषण, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अजय वर्मा, नरेश भगत बर्फानी, प्रदेश महामंत्री अर्जुन शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप शर्मा, प्रदेश सचिव सोनू कश्यप, जिला अध्यक्ष संदीप प्रजापति, जिला महामंत्री चंद्रप्रकाश वाल्मीकि, जिला महामंत्री विकास भाटी, जिला उपाध्यक्ष अंजनेश कश्यप, जिला उपाध्यक्ष सतीश चौधरी, जिला उपाध्यक्ष पवन कश्यप, विधानसभा अध्यक्ष सागर आदि सैंकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।

रालोद दफ्तर की बदहाली पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश, जयंत चौधरी तक पहुंचेगा मामला

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के सर्कुलर रोड स्थित जिला कार्यालय की बदहाली अब पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा और नाराजगी का विषय बनती जा रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस कार्यालय से पार्टी की गतिविधियों, बैठकों और संगठनात्मक कार्यक्रमों का संचालन होता है, वहां बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव बना हुआ है।

रालोद गठबंधन की सीमा में रहकर ही जनता की सेवा करेगा कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रालोद का कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रेस वार्ता रालोद कार्यालय सर्कुलर रोड पर आयोजित किया गया।सर्वप्रथम कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद लोगों ने कहा कि उनकी समस्याओं की कोई सुनवाई नहीं हो रही है खास तौर पर पुरकाजी क्षेत्र को प्राथमिकता दी जा रही है अनेक वक्ताओं ने रालोद कार्यालय में अव्यवस्था का भी उल्लेख

खिलाड़ियों को शीघ्र मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएं : मंत्री कपिल देव अग्रवाल

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आज चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम, मुज़फ्फरनगर में शासन के निर्देशानुसार कराए जा रहे विभिन्न निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। स्टेडियम में उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा लगभग ₹814.82 लाख की लागत

वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ मनाया, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी का 80वां स्थापना दिवस

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बीमा अभिकर्ता अबधेश झा ने कहा कि कहा कि ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी की 80 वर्षों की इस गौरवशाली यात्रा में कंपनी ने न केवल बीमा क्षेत्र में विश्वसनीयता अर्जित की है, बल्कि सामाजिक दायित्वों के प्रति भी सदैव सजग रही है। पर्यावरण संरक्षण इसी कड़ी का एक महत्वपूर्ण कदम है। बताते चलें कि

पूर्व छात्र लेफ्टिनेंट प्रियवर्त सिंह का सम्मान समारोह आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर की पुरातन छात्र समिति एवं एन.सी.सी. 82 बटालियन के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय के पूर्व छात्र लेफ्टिनेंट प्रियवर्त सिंह के भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयन के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर द्वारा लेफ्टिनेंट प्रियवर्त

माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालयीय कबड्डी (पु०/ म०) प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की अंतरमहाविद्यालयीय कबड्डी(पु/म) प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन आज चौधरी छोटूराम पी.जी. कॉलेज, मुजफ्फरनगर में उत्साह एवं खेल भावना के साथ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर, अध्यक्ष, स्पोर्ट्स काउंसिल, माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय तथा चौ. अमरपाल सिंह, अध्यक्ष, प्रबंध समिति, चौ. छोटूराम पी.जी. कॉलेज द्वारा संयुक्त रूप

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal