निर्माणाधीन नाले के निरीक्षण में मंत्री कपिल देव ने अधिकारियों व ठेकेदार को लगाई फटकार

Share :

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। पर्यावरण दिवस पर नगर के रामलीला टिल्ला पर नाला निर्माण को लेकर दिनभर जारी विरोध प्रदर्शन और मंत्री कपिल देव के खिलाफ प्रदर्शन के बीच मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने रामलीला टिल्ला क्षेत्र में निर्माणाधीन नाले का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्रवासियों द्वारा जलभराव की समस्या से अवगत कराने पर मंत्री ने संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाते हुए कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि रामलीला टिल्ला से आबकारी कार्यालय होते हुए नदी तक नाले का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। हाल ही में हुई वर्षा के कारण क्षेत्र के अनेक घरों एवं गलियों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिससे स्थानीय नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। समस्या की सूचना मिलते ही मंत्री कपिल देव अग्रवाल तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति का निरीक्षण किया। निरीक्षण के उन्होंने अधिकारियों से जल निकासी व्यवस्था, निर्माण कार्य की गति तथा गुणवत्ता के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा स्वीकार्य नहीं है तथा निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं संबंधित एजेंसियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने निर्देश दिए कि नाले के निर्माण कार्य को पूर्ण गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप युद्धस्तर पर कराया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को जलभराव की समस्या से स्थायी राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनहित से जुड़े प्रत्येक कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। इस अवसर पर भाजपा महामंत्री संजय गर्ग, दीपक मित्तल, शलभ गुप्ता, विवेक चौहान, मबू शर्मा, अजय सागर, अमित सुधा, ब्रिजू यादव, सभासद मोहित मलिक, संबंधित विभाग के अधिकारी, निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

संतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हुआ श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के संयोजन में जगजीतपुर में निर्मित किए जा रहे नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास समारोह संत महापुरूषों और श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित शिलान्यास समारोह में

चोरी के मोबाइल फोन व नकदी समेत दो गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। वसंत विहार फेस-2 कनखल निवासी रमाकांत शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर सराय रोड़ पर कार का शीशा तोड़कर डैश बोर्ड पर रखा मोबाइल फोन और दो हजार रूपए चोरी कर लिए जाने के

गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ने का दिख रहा असर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार 14 सितम्बर से शुरू हो रहे दस दिवसीय गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू हो गयी है। उत्सव लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है। श्रद्धालु बाजारों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं खरीद रहे हैं। ग्राहकों की पंसद के अनुरूप अलग-अलग आकार और स्वरूप की प्रतिमाएं बाजार में उपलब्ध हैं। पर्यावरण संरक्षण के

भगत सिंह चौक और रेल पुलिया के नीचे भरा बरसात का पानी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रविवार को हुई बरसात के बाद भगत सिंह चौक रेल पुलिया के नीचे जलभराव होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन जलभराव में फंस गए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने मौके पर पहुंचकर पानी में फंसे वाहनों को निकालने में मदद की। इस दौरान स्थानीय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal