मारपीट करने वाले पार्किंग कर्मचारियों पर पुलिस ने की कानूनी कार्रवाई

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस सोशल मीडिया पर भी बारीकी से नज़र रख रही रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए पार्किंग में मारपीट के वीडियो का संज्ञान लेते हुए नगर कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों पर शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में कानूनी कार्रवाई की है। साथ ही कर्मचारियों का सत्यापन नहीं कराए जाने पर पार्किंग ठेकेदार पर भी पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी है। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत पुलिस शांति एवं कानून व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई कर रही है। तीन जून को सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में कुछ व्यक्ति एक युवक के हाथ बांधकर उसके साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे थे। वीडियो का तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू की और दो आरोपियों को हिरासत में लिया। जांच में पता चला कि मारपीट कर रहे दोनों आरोपी नूतन पुत्र चंद्रपाल सिंह निवासी ग्राम बिलाई थाना हलदौर जनपद बिजनौर उ.प्र. व रोबिन पुत्र संजय कुमार निवासी ग्राम मंुडलाना थाना मंगलौर हरिद्वार रोड़ीबेलवाला क्षेत्र की एक पार्किंग के कर्मचारी हैं। किसी बात को लेकर विवाद होने पर दोनों ने व्यक्ति के साथ मारपीट कर दी थी। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर शांति भंग के आरोपों में चालान कर दिया। साथ ही पार्किंग संचालक द्वारा कर्मचारियों का सत्यापन न कराए जाने पर उसके विरुद्ध भी पुलिस एक्ट के तहत चालान की कार्रवाई की गई। पुलिस टीम में एसआई संदीप वर्मा, कांस्टेबल प्रकाश व लखन सिंह शामिल रहे।

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

संतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हुआ श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के संयोजन में जगजीतपुर में निर्मित किए जा रहे नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास समारोह संत महापुरूषों और श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित शिलान्यास समारोह में

चोरी के मोबाइल फोन व नकदी समेत दो गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। वसंत विहार फेस-2 कनखल निवासी रमाकांत शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर सराय रोड़ पर कार का शीशा तोड़कर डैश बोर्ड पर रखा मोबाइल फोन और दो हजार रूपए चोरी कर लिए जाने के

गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ने का दिख रहा असर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार 14 सितम्बर से शुरू हो रहे दस दिवसीय गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू हो गयी है। उत्सव लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है। श्रद्धालु बाजारों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं खरीद रहे हैं। ग्राहकों की पंसद के अनुरूप अलग-अलग आकार और स्वरूप की प्रतिमाएं बाजार में उपलब्ध हैं। पर्यावरण संरक्षण के

भगत सिंह चौक और रेल पुलिया के नीचे भरा बरसात का पानी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रविवार को हुई बरसात के बाद भगत सिंह चौक रेल पुलिया के नीचे जलभराव होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन जलभराव में फंस गए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने मौके पर पहुंचकर पानी में फंसे वाहनों को निकालने में मदद की। इस दौरान स्थानीय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal