हरिद्वार (रिपोर्टर)। नीट पेपर लीक और सीबीएसई घोटाले को लेकर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। बहादराबाद स्थित पृथ्वीराज चौहान चौराहे पर प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्य चौहान ने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण बच्चों का भविष्य बर्बाद हो रहा है। बार-बार पेपर लीक से बच्चों और उनके अभिभावकों को आर्थिक, मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि परीक्षा की तैयारी में बच्चों के साथ पूरा परिवार भी शामिल होता है। ऐसे में पेपर लीक से परिवार पर क्या बीतती होगी। इसका अंदाजा भाजपा सरकार को नहीं है। नीट के बाद सीबीएसई में भी घोटाला यह दर्शाता है कि भाजपा सरकार देश को चलाने में नाकाम साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए। लेकिन भाजपा उनसे इस्तीफा लेने की जगह उनको बचा रही है। यह देश के साथ धोखा है। युवा कांग्रेस बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेगी और सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। इस अवसर पर मोमिन, हर्ष चौहान, कुलदीप, पीयूष चौहान, सादाब, आनंद शर्मा, करीम हसन, अमजद, मोहित, विक्रम, अकरम, जमशेद, अमित, आशीष आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

हरिद्वार पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा व एसएसपी नवनीत सिंह ने किया सीसीटीवी कैमरे लगाने के कार्य का शुभारंभ
हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा एवं एसएसपी नवनीत सिंह ने शिवालिक नगर स्थित अमृत महोत्सव चौक पर आधुनिक सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने के कार्य का शुभारंभ किया। सुरक्षा के दृष्टिगत पालिका क्षेत्र के साथ बीएचईएल, बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र से भाईचारा ढाबे तक, सिडकुल, रोशनाबाद, त्रिमूर्ति नगर, घासमंडी, पाँवधोई से पुल






