एंजिल्स एकेडमी में वार्षिक सम्मान समारोह, मेधावी छात्र हुए सम्मानित

Share :

बहादराबाद (रिपोर्टर)। एंजिल्स एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बहादराबाद में मंगलवार को वार्षिक सम्मान समारोह-2026 का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र, ट्रॉफी एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड रमेश पोखरियाल निशंक तथा विशिष्ट अतिथि आदेश चौहान रहे। अतिथियों का विद्यालय परिवार द्वारा पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया गया।
दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। विद्यालय की प्रधानाचार्या रश्मि चौहान ने विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों और उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को अनुशासन एवं परिश्रम के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। समारोह में कक्षा 9 से 12 तक के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। वहीं कक्षा 10वीं और 12वीं के टॉपर विद्यार्थियों को विद्यालय की ओर से 21-21 हजार रुपये का नगद पुरस्कार भी प्रदान किया गया।
अपने संबोधन में डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि शिक्षा राष्ट्र निर्माण का सबसे सशक्त माध्यम है और विद्यार्थियों को स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करनी चाहिए। विधायक आदेश चौहान ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि सम्मान और प्रोत्साहन युवाओं को नई ऊंचाइयों तक पहुंचने की प्रेरणा देता है। समारोह में राज्यमंत्री ओम प्रकाश जमदग्नी, एससी आयोग सदस्य मनोज गौतम, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सतीश कुमार सहित अनेक गणमान्य अतिथि, अभिभावक, शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

जनपद पुलिस को मिली पड़ी कामयाबी, पकड़ी खाद की बड़ी कालाबाजारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सोमवार रात्रि में डीएम उमेश मिश्रा व एसएसपी संजय वर्मा के निर्देशन में जिला कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया ने जानसठ पुलिस और एसओजी टीम के साथ मिलकर अनुदानित यूरिया की कालाबाजारी को पकडा। उक्त मामले में जानसठ क्षेत्र स्थित कवाल पुल के नीचे दो पिकअप, एक कैंटर और एक कार को पकडा गया

यूरिया की कालाबाजारी पकड़ी, तीन ट्रक से 454 बोरे किए जब्त, पांच आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिला कृषि विभाग और पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी करते हुए यूरिया की कालाबाजारी पकड़ी है। टीम ने तीन वाहनों में लदे 454 बोरे बरामद किए गए हैं। पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। जनपद में यूरिया की किल्लत है, जिसके चलते किसानों को

बिना स्वीकृति लाइन शिफ्ट करने पर गिरी जेई पर गाज, मुख्य अभियंता ने किया निलंबित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पावर कारपोरेशन से बिना स्वीकृति लिए और विभाग में एस्टीमेेंट जमा कराए तुगलकपुर कम्हेडा विद्युत उपकेन्द्र पर तैनात जेई द्वारा 11केवी की लाइन को शिफ्ट कर दिए जाने के मामले में जांच होने पर मुख्य अभियंता विनोद गुप्ता ने जेई हरि सिंह को सस्पेंड कर दिया। वहीं अब उन्हें विद्युत वितरण खंड चरथावल

प्रदूषण विभाग ने चलाया अभियान, मेरठ रोड की 6 फैक्ट्री सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में बढ़ते प्रदूषण, पर्यावरण और प्राकृतिक गैस के खुले उल्लंघन और लगातार होती शिकायतों के बीच मंगलवार को उच्च अधिकारियों के निर्देश पर प्रदूषण विभाग के अधिकारियों ने प्रदूषण फैलाने वाली अवैध फैक्ट्रियों और स्लैग यूनिटों के खिलाफ सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौड़ के नेतृत्व में प्रदूषण विभाग के अधिकारियों ने अभियान

वरिष्ठ नागरिकों ने जताया पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के दाम और महंगाई बढ़ने पर रोष

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन ने रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल, सीएनजी के बढ़ते दाम, महंगाई और बढ़ रही गरीबी पर रोष प्रकट करते हुए सरकार से जनता को विकल्प देने की मांग की है। ज्वालापुर इंटर कालेज प्रांगण में आयोजित संगठन की बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने कहा कि

भगवान श्रीकृष्ण का वांग्मय स्वरूप है श्रीमद्भागवत कथा-पंडित पवन कृष्ण शास्त्री

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री राधा रसिक बिहारी भागवत परिवार सेवा ट्रस्ट द्वारा पुरूषोत्तम मास के अवसर पर श्री राधा रसिक बिहारी मंदिर रामनगर कालोनी ज्वालापुर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन कथाव्यास भागवताचार्य पंडित पवन कृष्ण शास्त्री ने श्रद्धालु भक्तों को शुकदेव आगमन, राजा परीक्षित संवाद और धुंधुकारी मोक्ष प्रसंग का श्रवण कराया। कथाव्यास पंडित

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal