जयघोष के साथ निकली नगर में भव्य शोभायात्रा

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती रविवार को मुजफ्फरनगर में उल्लास, उमंग और गहरी श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मातेश्वरी देवी अहिल्याबाई होल्कर समिति के तत्वावधान में नगर क्षेत्र में एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई। इस भव्य यात्रा में 100 से अधिक ट्रैक्टरों के काफिले और आकर्षक झांकियों के साथ पाल-धनगर समाज सहित सर्वसमाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इससे पूर्व, सुबह के सत्र में अहिल्याबाई चौक पर सामूहिक हवन-पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें आहुति देकर देश और समाज की खुशहाली की कामना की।
इस दौरान कार्यक्रम में पहुंचे विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक दिग्गजों को समिति द्वारा सम्मानित किया गया, जिनमें मुख्य रूप से कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, पूर्व सांसद कादिर राणा, पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप, दीप्ति पाल और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सतपाल पाल, सपा नेता दर्शन सिंह धनगर, बसपा नेता कुलबीर पाल शामिल रहे। कार्यक्रम स्थल पर दिनभर ठंडे पानी और शरबत की छबील लगाई गई, जिससे चिलचिलाती गर्मी में राहगीरों को बड़ी राहत मिली। वहीं दूसरी और शोभायात्रा मार्ग पर कहीं स्थान पर भंडारे भी आयोजित किए गए।
दोपहर तीन बजे कार्यक्रम के दूसरे सत्र में मुख्य आकर्षण भव्य शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गो से होकर निकल गई। समिति पदाधिकारियों के नेतृत्व में यह विशाल शोभायात्रा कच्ची सड़क मंदिर से शुरू होकर अंसारी रोड, शिवचौक, पाल धर्मशाला और आनंदपुरी जैसे शहर के व्यस्त और मुख्य मार्गों से होकर गुजरी। यात्रा के दौरान डीजे पर बज रहे देशभक्ति के गीतों और देवी अहिल्याबाई के जीवन दर्शन से जुड़े भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए।

70 बहुरंगी लाइटों से जगमगाई शिव मूर्ति, कांवड़ यात्रा को मिला दिव्य आकर्षण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर) रिपोर्टर। सावन मास की कांवड़ यात्रा के पावन अवसर पर शिव भक्ति के उल्लास के बीच धर्मनगरी मुजफ्फरनगर में आस्था और आधुनिक सौंदर्य का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। कांवड़ यात्रा के मुख्य पड़ाव और शहर के प्रमुख धार्मिक स्थल शिव मूर्ति मंदिर को पहली बार अत्याधुनिक बहुरंगी फसाड लाइटों से

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष ने लगाया हत्या की साजिश रचने का आरोप, धमकियों से डरेंगे नहीं-श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविुद्रपुरी पर उनकी हत्या किए जाने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। श्री दक्षिण काली मंदिर में पत्रकारों से बात करते हुए श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि सोशल मीडिया पर एक

शिव शक्ति वेलनेस फाउंडेशन ने दी कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शिव शक्ति वेलनेस फाउंडेशन ने भूपतवाला स्थित अजरानंद आश्रम के नेत्रहीन विद्यार्थियों के बीच सेवा कार्यक्रम आयोजित कर कारगिल के अमर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। संस्था की ओर से विद्यार्थियों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई तथा उनके साथ समय बिताकर उनका उत्साहवर्धन किया।

हरिद्वार में कांवड़ियों को जूस की एक लाख बोतल वितरित करेगा रोटरी क्लब

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन में गंगा जल लेने हरिद्वार आने वाले कांवड़ियों को रोटरी क्लब जूस की एक लाख बोतल वितरित करेगा। रोटरी क्लब हरिद्वार के अध्यक्ष रोटेरियन डा. नीलमाधव साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले वर्षो की तरह इस वर्ष भी रोटरी हरिद्वार द्वारा कांवड़ मेले के दौरान सेवा कार्यो का संचालन किया

एक बार फिर सी.बी.एस.ई. क्लस्टर में लहराया ‘द. एस. डी. पब्लिक स्कूल’ का परचम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। द. एस. डी . पब्लिक स्कूल, द्वारिका सिटी, जानसठ रोड, मुज़फ़्फ़रनगर के खिलाड़ियों ने 21 से 26 जुलाई 2026 तक मेरठ स्थित ‘राधा गोविंद पब्लिक स्कूल’ में आयोजित सी.बी.एस.ई. बैडमिंटन क्लस्टर-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरे वर्ष विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विद्यालय की अंडर-19 बालक टीम ने इस बार भी कांस्य

श्री राम कॉलेज के फाइन आर्ट्स संकाय में भव्य फ्रेशर्स एवं फेयरवेल समारोह द मेमोरी क्लॉक का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री राम कॉलेज मुज़फ्फरनगर के फाइन आर्ट्स संकाय द्वारा आयोजित द मेमोरी क्लॉक फ्रेशर्स एवं फेयरवेल समारोह उत्साह, उल्लास एवं भावनात्मक वातावरण के बीच अत्यंत भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशित विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत करना तथा अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को सम्मानपूर्वक भावभीनी विदाई देना था। कार्यक्रम का शुभारम्भ

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal