जाट महासभा ने दी पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को श्रद्धांजलि

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की पुण्य तिथी पर जाट महासभा पंचपुरी हरिद्वार द्वारा आर्य समाज भेल सेक्टर-1 में वैदिक यज्ञ का आयोजन किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। यज्ञ उपरांत आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए जाट महासभा पंचपुरी हरिद्वार के अंतरिम अध्यक्ष चौधरी देवपाल सिंह राठी ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी से प्रधानमंत्री पद तक का सफर तय करने वाले चौधरी चरण सिंह का राजनीतिक जीवन किसानों और ग्रामीण समाज के उत्थान के लिए संघर्ष का पर्याय रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने किसानों, मजदूरों, शोषितों के अधिकारों ओर उत्थान के लिए अनेक उल्लेखनीय कार्य किए। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह का जीवन विचारधारा, सादगी और संघर्ष का प्रतीक है। सभी को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। आचार्य योगेंद्र, भाजपा नेता संजीव चौधरी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने चौधरी चरण सिह का पूरा राजनीतिक जीवन ग्रामीण अर्थव्यवस्था और किसान-कमेरा वर्ग के सशक्तिकरण को समर्पित था। उनकी नीतियों का उद्देश्य शहरी और ग्रामीण भारत के बीच की असमानता को चुनौती देना था। गोष्ठी में योगेन्द्र पाल राणा, काली चरण वर्मा, नरेंद्र सिंह, रकम सिंह, निरंकार सिंह, सिकंदर सिंह, रामचंद्र जाट, यशपाल सिंह, सीता राम, बसंत कुमार पुनिया, उदयवीर बालियान, पवन कुमार, भारत भूषण, देवेन्द्र कुंडू, देवेन्द्र कुमार, नौबाहर, राजीव चौधरी, रणवीर सिंह, अशोक हुड्डा, राजवीर सिंह पंवार, मनवीर सिंह सिरोही, सुशील चौधरी, हरवीर सिंह बालियान, कृष्ण कुमार पुनिया, केपी सिंह, नरेन्द्र देशवाल, महक सिंह पंवार, अनिल राणा, शक्ति सिंह, वासन सिंह, हरपाल सिंह, बिजेंद्र कुमार, तरुण राठी, संजीव चौधरी, सत्येंद्र चौधरी, गुरविंदर सिंह, शक्ति वर्धन, हरि सिंह, डा.संजील कुमार आर्य, डा.सुशील कुमार आर्य, सुखपाल सिंह पंवार, आशु चौधरी, रविन्दर आर्य, सुनील तोमर आदि मौजूद रहे।

गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज उठा नई मंडी क्षेत्र

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री सिद्धि विनायक गणेश जन्मोत्सव समिति द्वारा हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी 20 वाँ श्री गणेश जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम और हर्षौल्लास के साथ मुजफ्फरनगर में नई मंडी की वकील रोड पर स्थित बड़ी धर्मशाला में 14 सितंबर 2026 दिन सोमवार से 22 सितंबर 2026 दिन मंगलवार तक मनाया जा रहा हैं।

हिंदी दिवस पर एसडी कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एसडी कॉलेज मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर आइई क्यू एसी निर्देशन में भारतीय भाषा संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ द्वारा निबंध प्रतियोगिता का एक सफल आयोजन किया गया प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि एवं प्रेम उत्पन्न करना एवं राष्ट्रीय महत्व से परिचित करना था कार्यक्रम महाविद्यालय

गणित विभाग में “Discrete Mathematics and Graph Theory” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर के गणित विभाग द्वारा “Discrete Mathematics and Graph Theory” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बी.एससी. पंचम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा विषय से संबंधित ज्ञानवर्धक एवं आकर्षक पोस्टर प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार पुंडीर

कानून का ज्ञान हर नागरिक का अधिकार, हिंदी दिवस पर पी.आर.पब्लिक स्कूल में विधिक साक्षरता और जागरूकता का संदेश

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीआर पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित विधिक साक्षरता और जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रबंधक अशोक सिंघल के साथ सत्येंद्र चौधरी सिविल जज (सीनियर डिवीजन), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर, सत्येंद्र नागर प्रभारी थाना एएचटी, जगत सिंह, उपनिरीक्षक (एसआई), एएचटी, ज्योति, कांस्टेबल, थाना एएचटी, धनीराम (बीएलवी) तथा गौरव कुमार

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal