नासिक कुंभ में जूना अखाड़ा बनाएगा चारों धाम के मंदिर

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नासिक, हरिद्वार और उज्जैन मंे होने वाले कुंभ मेलों की तैयारी को लेकर श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े की बैठक आयोजित की गयी। अखाड़े के संरक्षक व अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरि महाराज के सानिध्य व मार्गदर्शन तथा अखाड़े के अध्यक्ष एवं सभापति श्रीमहंत मोहन भारती की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कुंभ मेले के दौरान होने वाले निर्माण तथा अन्य महत्वपूर्ण कार्यों पर विचार विमर्श कर प्रस्ताव पारित किए गए। श्रीमहंत हरि गिरि महाराज के प्रस्ताव पर नासिक-त्रयंबकेश्वर कुंभ मेले में चारों धाम के मंदिर बनाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। श्रीमहंत हरि गिरि महाराज ने कहा कि मंदिरों के निर्माण से विश्व भर से आने वाले भक्तों व युवा पीढ़ी को सनातन धर्म की महानता का पता चल सकेगा। अखाड़े के अंतर्राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने बताया कि नासिक-त्रयंबकेश्वर, हरिद्वार व उज्जैन के कुंभ मेलों को लेकर व्यवस्थाओं व निर्माण कार्य संबंधी प्रस्ताव भी पारित किया गया है। इसमें पार्किंग की समस्या को गंभीर मानते हुए ऐसी व्यवस्था करने पर जोर दिया गया कि भक्तों को वाहन खड़े करने में दिक्कत न हो। घाटों, सड़कों के निर्माण समेत अन्य विकास कार्यों में संतों का पूर्ण सहयोग रहेगा। बैठक में विश्व में चल रहे अस्थिरता व युद्ध के दौर को समाप्त कर शांति स्थापित करने के लिए विशेष पूजा-अर्चना करने का प्रस्ताव भी पास किया गया।
बैठक के उपरांत चारों धाम के मंदिर निर्माण का पूजन जूना अखाड़े के वरिष्ठ अध्यक्ष श्रीमहंत प्रेम गिरि महाराज, वरिष्ठ अध्यक्ष श्रीमहंत उमाशंकर भारती महाराज, श्रीमहंत केदार पुरी महाराज व श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने किया। सभी संतों ने सौभाग्य योग व गुरु प्रदोष काल में श्रीमहंत हरि गिरि महाराज के सानिध्य में त्रयंबकेश्वर महादेव का पूजन-दर्शन किया। गोदावरी पर बन रहे नए घाट का पूजन भी किया गया। बैठक में उपाध्यक्ष श्रीमहंत महेश पुरी, श्रीमहंत आनंदपुरी, सचिव श्रीमहंत रामेश्वरानंद गिरि, सचिव श्रीमहंत आदित्य गिरि, सचिव श्रीमहंत रत्न गिरि, सचिव श्रीमहंत ओम भारती समेत कई संत मौजूद रहे।

हरिद्वार में कांस्टेबल की तत्परता से महिला को वापस मिला खोया बैग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। चंपावत से कांवड़ मेला डयूटी में आए कांस्टेबल रवि कुमार की तत्परता से बस से टिहरी जा रही महिला का बैग सुरक्षित वापस मिल गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बस में सवार होकर टिहरी जा रही देहरादून निवासी महिला का बैग रायवाला क्षेत्र में छूट गया था। बैग में 20 हजार

सिडकुल पुलिस ने चोरी के मोबाइल फोन समेत दबोचा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। घर का ताला तोड़कर मोबाइल चोरी करने के आरोपी को सिडकुल थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल फोन बरामद किया गया है। सूर्यनगर कालोनी रोशनाबाद निवासी राशिद ने पुलिस को तहरीर देकर कमरे का ताला तोड़कर मोबाइल फोन चोरी कर लिए जाने के संबंध

मनवांछित फल की प्राप्ति कराना ही भागवत कथा का हेतु है-स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्रीगीता विज्ञान आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती महाराज ने कहा है कि जिसका जिस पर सच्चा स्नेह होता है। वह उसे अवश्य मिलता है और मनवांछित फल की प्राप्ति कराना ही भागवत कथा का हेतु है। राजा गार्डन स्थित श्रीहनुमान मंदिर सत्संग भवन में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के दौरान भगवान

संवाद कार्यक्रम में डीएम और एसएसपी ने दी कांवड़ मेला व्यवस्थाओं की जानकारी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला तैयारियों को लेकर प्रैस क्लब में डीएम मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, एसएसपी नवनीत सिंह, प्रैस क्लब अध्यक्ष धर्मेद्र चौधरी, महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल, तथा वरिष्ठ पत्रकार कौशल सिखोला ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रैस क्लब अध्यक्ष

निरंजन पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी व अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी से मिले श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन के संत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन पंजाब गुट के संतों ने अखाड़े के सचिव महंत गणेश दास के नेतृत्व में श्री दक्षिण काली मंदिर में निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी से मिलकर उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया।

हरिद्वार पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा व एसएसपी नवनीत सिंह ने किया सीसीटीवी कैमरे लगाने के कार्य का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा एवं एसएसपी नवनीत सिंह ने शिवालिक नगर स्थित अमृत महोत्सव चौक पर आधुनिक सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने के कार्य का शुभारंभ किया। सुरक्षा के दृष्टिगत पालिका क्षेत्र के साथ बीएचईएल, बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र से भाईचारा ढाबे तक, सिडकुल, रोशनाबाद, त्रिमूर्ति नगर, घासमंडी, पाँवधोई से पुल

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई