वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन ने भेल के जीएम एचआर को सौंपा ज्ञापन

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने भेल के जीएम एचआर संतोष कुमार गुप्ता को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं का समाधान करने की मांग की है। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन के अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने बताया कि आठ सूत्रीय ज्ञापन में मुख्य चिकित्सालय भेल आने जाने के लिए ई रिक्शाओ का संचालन शुरू करने, सेवानिवृत्त और सेवारत कर्मचारियों की समस्याओं की सुनवाई और समाधान के लिए सप्ताह में एक दिन का समय निश्चित करने, चिकित्सालय में दवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने, एडहोक पर नियुक्त चिकित्कों को नियमित करने के साथ विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती, ठेकेदार द्वारा कार्यरत कर्मचारियों को दिए जाने वाले ब्रेक का समय एक माह के स्थान पर 15 दिन करने, 75 वर्ष से अधिक आयु के रोगियों का रजिस्ट्रेशन खिड़की पर करने तथा तथा परामर्श के लिए समय निश्चित करने, मुख्य चिकित्सालय की कैंटीन में चाय और खाने की गुणवत्ता सुधारने तथा वर्ष 2007 से पहले सेवानिवृत कर्मचारियों को दस हजार रूपए वार्षिक आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की गयी है। चौधरी चरण सिंह ने बताया कि जीएम एचआर ने जल्द ही ई रिक्शा का संचालन शुरू करने, कैंटीन की गुणवत्ता सुधारने तथा अस्पताल में विशेषज्ञों की चिकित्सकों की नियुक्ति सहित सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है। देते हुए बताया है कि जल्द ही 12 विशेषज्ञ चिकित्कों की नियुक्ति की जाएगी। प्रतिनिधि मंडल में चौधरी चरण सिंह के अलावा संगठन के उपाध्यक्ष विद्यासागर गुप्ता, महामंत्री बाबूलाल सुमन, सदस्य सुभाष ग्रोवर व रामकुमार शर्मा आदि शामिल रहे।

हरिद्वार में कांस्टेबल की तत्परता से महिला को वापस मिला खोया बैग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। चंपावत से कांवड़ मेला डयूटी में आए कांस्टेबल रवि कुमार की तत्परता से बस से टिहरी जा रही महिला का बैग सुरक्षित वापस मिल गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बस में सवार होकर टिहरी जा रही देहरादून निवासी महिला का बैग रायवाला क्षेत्र में छूट गया था। बैग में 20 हजार

सिडकुल पुलिस ने चोरी के मोबाइल फोन समेत दबोचा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। घर का ताला तोड़कर मोबाइल चोरी करने के आरोपी को सिडकुल थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल फोन बरामद किया गया है। सूर्यनगर कालोनी रोशनाबाद निवासी राशिद ने पुलिस को तहरीर देकर कमरे का ताला तोड़कर मोबाइल फोन चोरी कर लिए जाने के संबंध

मनवांछित फल की प्राप्ति कराना ही भागवत कथा का हेतु है-स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्रीगीता विज्ञान आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती महाराज ने कहा है कि जिसका जिस पर सच्चा स्नेह होता है। वह उसे अवश्य मिलता है और मनवांछित फल की प्राप्ति कराना ही भागवत कथा का हेतु है। राजा गार्डन स्थित श्रीहनुमान मंदिर सत्संग भवन में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के दौरान भगवान

संवाद कार्यक्रम में डीएम और एसएसपी ने दी कांवड़ मेला व्यवस्थाओं की जानकारी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला तैयारियों को लेकर प्रैस क्लब में डीएम मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, एसएसपी नवनीत सिंह, प्रैस क्लब अध्यक्ष धर्मेद्र चौधरी, महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल, तथा वरिष्ठ पत्रकार कौशल सिखोला ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रैस क्लब अध्यक्ष

निरंजन पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी व अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी से मिले श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन के संत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन पंजाब गुट के संतों ने अखाड़े के सचिव महंत गणेश दास के नेतृत्व में श्री दक्षिण काली मंदिर में निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी से मिलकर उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया।

हरिद्वार पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा व एसएसपी नवनीत सिंह ने किया सीसीटीवी कैमरे लगाने के कार्य का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा एवं एसएसपी नवनीत सिंह ने शिवालिक नगर स्थित अमृत महोत्सव चौक पर आधुनिक सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने के कार्य का शुभारंभ किया। सुरक्षा के दृष्टिगत पालिका क्षेत्र के साथ बीएचईएल, बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र से भाईचारा ढाबे तक, सिडकुल, रोशनाबाद, त्रिमूर्ति नगर, घासमंडी, पाँवधोई से पुल

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई