गौतम पालीवाल पर हुए जानलेवा हमले के आरोपितों की जमानत खारिज, अदालत का सख्त रुख

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। लगभग एक माह पहले 6 अप्रैल 2026 की रात्रि करीब 10 बजे भोपा रोड स्थित एसडी पब्लिक स्कूल में खेल रहे युवक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में अदालत ने सख्ती दिखाते हुए आरोपी शगुन सैनी और अमरदीप वाल्मीकी की जमानत अर्जी खारिज कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गौतम पालीवाल पुत्र घनश्याम पालीवाल अपने साथी देवांश उर्फ वंश के साथ स्कूल परिसर में खेल रहे थे। इसी दौरान अर्पित शर्मा, सचिन राणा, अमरदीप वाल्मीकि, शगुन सैनी और करण जोशी वहां पहुंचे और सभी ने मिलकर गौतम पालीवाल को घेर लिया। आरोप है कि हमलावरों के हाथों में लाठी-डंडे और लोहे की चेन थी, जिनसे उन्होंने जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। हमले में गौतम पालीवाल को सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। वहीं, बचाव करने आए देवांश के साथ भी मारपीट की गई, जिससे उसे भी गंभीर चोटें लगीं। घायल गौतम को तत्काल भोपा रोड स्थित आनंद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
इस संबंध में घनश्याम पालीवाल की तहरीर पर थाना नई मंडी में मुकदमा अपराध संख्या 169/2026, धारा 115(2) व 109(1) बीएनएस के तहत 7 अप्रैल को दर्ज किया गया। मामले की विवेचना सब-इंस्पेक्टर आयुष त्यागी द्वारा की जा रही है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 8 अप्रैल को सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया तथा उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो डंडे और एक लोहे की चेन भी बरामद की। इसी क्रम में आरोपी शगुन सैनी और अमरदीप वाल्मीकि ने जिला एवं सत्र न्यायालय में जमानत प्रार्थना पत्र संख्या शगुन सैनी की 2155/2026 अमरदीप वाल्मीकि की 2036/2026 प्रस्तुत किया। सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से जिला शासकीय अधिवक्ता राजीव शर्मा ने पैरवी की, जबकि वादी पक्ष की ओर से अधिवक्ता संदीप कुमार त्यागी व चंद्रवीर सिंह ने प्रभावी ढंग से पक्ष रखा।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश बीरेंद्र कुमार ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद शगुन सैनी और अमरदीप वाल्मीकि की जमानत अर्जी को निरस्त कर दिया। वादी घनश्याम पालीवाल ने अदालत के फैसले को न्याय की जीत बताते हुए अपने अधिवक्ता संदीप कुमार त्यागी व चंद्रवीर सिंह चौधरी एडवोकेट का आभार व्यक्त किया।

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

संतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हुआ श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के संयोजन में जगजीतपुर में निर्मित किए जा रहे नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास समारोह संत महापुरूषों और श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित शिलान्यास समारोह में

चोरी के मोबाइल फोन व नकदी समेत दो गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। वसंत विहार फेस-2 कनखल निवासी रमाकांत शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर सराय रोड़ पर कार का शीशा तोड़कर डैश बोर्ड पर रखा मोबाइल फोन और दो हजार रूपए चोरी कर लिए जाने के

गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ने का दिख रहा असर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार 14 सितम्बर से शुरू हो रहे दस दिवसीय गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू हो गयी है। उत्सव लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है। श्रद्धालु बाजारों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं खरीद रहे हैं। ग्राहकों की पंसद के अनुरूप अलग-अलग आकार और स्वरूप की प्रतिमाएं बाजार में उपलब्ध हैं। पर्यावरण संरक्षण के

भगत सिंह चौक और रेल पुलिया के नीचे भरा बरसात का पानी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रविवार को हुई बरसात के बाद भगत सिंह चौक रेल पुलिया के नीचे जलभराव होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन जलभराव में फंस गए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने मौके पर पहुंचकर पानी में फंसे वाहनों को निकालने में मदद की। इस दौरान स्थानीय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal