सदर बाजार में धूमधाम से मनाई वरिष्ठ अधिवक्ता स्वर्गीय बाबू अशोक गुप्ता जी की 9वी पुण्यतिथि

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। बुधवार को हर वर्ष की भांति दीवानी के वरिष्ठ अधिवक्ता स्वर्गीय बाबू अशोक कुमार गुप्ता जी की 9वी पुण्यतिथि उनके परिवार अधिवक्ताओं ओर व्यापारियों ने मिलकर बड़े धूमधाम से मनाई। इस दौरान सर्वप्रथम स्वर्गीय बाबू अशोक कुमार गुप्ता जी को याद करते हुए सदर बाजार गली नंबर 1 में पुदीना नींबू शिकंजी का वितरण किया गया। छबील का शुभारंभ जिला बार संघ अध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट,वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप, पूर्व गृहमंत्री सईदुजमा ,समाजसेवी गंगा प्रताप अग्रवाल,इंजीनियर क्लब अध्यक्ष ई0 बृजभूषण गुप्ता,कृष्ण गोपाल मित्तल संयुक्त वैश्य मोर्चा अध्यक्ष,सुनील तायल भाजपा नेता, कांग्रेस नेता सलमान सईद,वरिष्ठ अधिवक्ता विनोद गुप्ता,वरिष्ठ अधिवक्ता भीमसेन वत्स,संजय मिश्रा संयुक्त व्यापार मंडल अध्यक्ष द्वारा रिबन काटकर शुभारंभ किया ओर जनता में शिकंजी का वितरण किया सभी अतिथियों के द्वारा स्वर्गीय बाबू अशोक गुप्ता जी की स्मृति को सबके बीच साझा किया गया ओर उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की तथा परिवार को ऐसे ही लोगो की सेवा करने की प्रेरणा दी।
शलभ गुप्ता और अमित गुप्ता एडवोकेट द्वारा आए अतिथियों को पटका पहनाकर स्वागत किया और अपने संस्मरण साझा करते हुए कहा कि आज हम जो भी है अपने माता पिता के आशीर्वाद से है उनके दिखाए हुए सिद्धांतों ओर आदर्शों पर हम चलने का निरंतर प्रयास कर रहे है और लोगों की सेवा कर रहे है। इतनी बड़ी संख्या मै अधिवक्ता और व्यापारियों द्वारा इस जनसेवा में सेवा की गई ये सब उनका आशीर्वाद ही है हम आगे भी ऐसे ही सेवा करते रहेंगे।
मुख्य रूप से सेवादार शलभ गुप्ता एडवोकेट,अमित गुप्ता एडवोकेट,विकी चावला,आकाश अग्रवाल,अक्षित अग्रवाल,जनार्दन विश्वकर्मा, जॉली मित्तल,परवीन अरोरा एडवोकेट,योगेंद्र नारायण एडवोकेट,अंकुर गोयल,रजनीश बंसल,विजय बाटा,राजेश भाटिया,परवीन उपाध्याय,अनिरुद्ध बालियान, देवेश गर्ग,रमित मित्तल,विपिन गुप्ता,संजीव गौतम एडवोकेट,शमशाद अहमद,खालिद,अशोक वित्तमर तोमर एडवोकेट,दीपक मित्तल सर्राफ,राजीव बंसल,राजेंद्र तायल,शशि कुमार ,सर्वेश तायल,राजेंद्र प्रसाद गर्ग,योगेंद्र शर्मा एडवोकेट,राजेंद्र प्रसाद शर्मा,चंद्रमणि शर्मा एडवोकेट,देवेंद्र खरब एडवोकेट,सुदेश शर्मा एडवोकेट, सचिन त्यागी एडवोकेट,संजीव सिंघल,मनीष गुप्ता,अमित गुप्ता व्यापारी नेता,राजीव मोहन शर्मा,सभासद योगेश मित्तल,सभासद मोहित मालिक,सभासदमनोज वर्मा,सभासद प्रशांत चौधरी आदि मौजूद रहे।

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

संतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हुआ श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के संयोजन में जगजीतपुर में निर्मित किए जा रहे नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास समारोह संत महापुरूषों और श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित शिलान्यास समारोह में

चोरी के मोबाइल फोन व नकदी समेत दो गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। वसंत विहार फेस-2 कनखल निवासी रमाकांत शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर सराय रोड़ पर कार का शीशा तोड़कर डैश बोर्ड पर रखा मोबाइल फोन और दो हजार रूपए चोरी कर लिए जाने के

गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ने का दिख रहा असर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार 14 सितम्बर से शुरू हो रहे दस दिवसीय गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू हो गयी है। उत्सव लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है। श्रद्धालु बाजारों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं खरीद रहे हैं। ग्राहकों की पंसद के अनुरूप अलग-अलग आकार और स्वरूप की प्रतिमाएं बाजार में उपलब्ध हैं। पर्यावरण संरक्षण के

भगत सिंह चौक और रेल पुलिया के नीचे भरा बरसात का पानी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रविवार को हुई बरसात के बाद भगत सिंह चौक रेल पुलिया के नीचे जलभराव होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन जलभराव में फंस गए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने मौके पर पहुंचकर पानी में फंसे वाहनों को निकालने में मदद की। इस दौरान स्थानीय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal