लायंस इंटरनेशनल के वार्षिक जिला अधिवेशन ‘कीर्तिस्तंभ’ में डॉ. अनुराधा वर्मा ati sammanit प्रेसिडेंशियल अवार्ड से सम्मानित

Share :

मुजफ्फरनगर/आगरा (रिपोर्टर)। लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321C-1 के तत्वावधान में आगरा के होटल डबलट्री बाय हिल्टन में आयोजित 33वें वार्षिक जिला अधिवेशन ‘कीर्ति स्तंभ’ में जिला मुख्य कार्य समिति की ओर से एक गरिमामयी समारोह का आयोजन किया गया। इस भव्य समारोह में डिस्ट्रिक्ट की जीएमटी (ग्लोबल मेंबरशिप टीम) को-ऑर्डिनेटर लायन डॉ. अनुराधा वर्मा को संगठन में उत्कृष्ट सेवाओं और अद्वितीय योगदान के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित ‘प्रेसिडेंशियल अवार्ड’ (Presidential Award for Membership Growth – Mission 1.5) से नवाजा गया। यह सम्मान उन्हें मुख्य अतिथि लायंस इंटरनेशनल के सीए लीडर (जीएटी एवं एलसीआईएफ) लायन जितेंद्र सिंह चौहान एवं डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन विनय सिसोदिया द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया गया। डॉ. अनुराधा वर्मा को यह गौरवशाली पुरस्कार लायंस इंटरनेशनल के ‘मिशन 1.5’ के अंतर्गत डिस्ट्रिक्ट 321C-1 में रिकॉर्ड सदस्य वृद्धि करने, नए क्लबों की स्थापना (विशेषकर महिला क्लबों के गठन) और संगठन को धरातल पर अभूतपूर्व मजबूती प्रदान करने के लिए दिया गया है।
​सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. अनुराधा वर्मा ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, “यह सम्मान केवल मेरी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि हमारे पूरे डिस्ट्रिक्ट और लायन परिवार के सामूहिक प्रयासों, समर्पण और टीम वर्क का परिणाम है। लायन जितेंद्र सिंह चौहान जी और डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन विनय सिसोदिया जी के कुशल मार्गदर्शन और विश्वास के बिना यह संभव नहीं था।” उन्होंने आगे कहा कि यह पुरस्कार उन्हें भविष्य में समाज सेवा और संगठन विस्तार के लिए और अधिक ऊर्जा के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा। इस अवसर पर लायंस क्लब के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, कैबिनेट अधिकारी और विभिन्न क्षेत्रों से आए गणमान्य लायन सदस्य उपस्थित रहे, जिन्होंने डॉ. अनुराधा वर्मा को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

संतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हुआ श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के संयोजन में जगजीतपुर में निर्मित किए जा रहे नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास समारोह संत महापुरूषों और श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित शिलान्यास समारोह में

चोरी के मोबाइल फोन व नकदी समेत दो गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। वसंत विहार फेस-2 कनखल निवासी रमाकांत शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर सराय रोड़ पर कार का शीशा तोड़कर डैश बोर्ड पर रखा मोबाइल फोन और दो हजार रूपए चोरी कर लिए जाने के

गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ने का दिख रहा असर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार 14 सितम्बर से शुरू हो रहे दस दिवसीय गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू हो गयी है। उत्सव लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है। श्रद्धालु बाजारों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं खरीद रहे हैं। ग्राहकों की पंसद के अनुरूप अलग-अलग आकार और स्वरूप की प्रतिमाएं बाजार में उपलब्ध हैं। पर्यावरण संरक्षण के

भगत सिंह चौक और रेल पुलिया के नीचे भरा बरसात का पानी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रविवार को हुई बरसात के बाद भगत सिंह चौक रेल पुलिया के नीचे जलभराव होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन जलभराव में फंस गए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने मौके पर पहुंचकर पानी में फंसे वाहनों को निकालने में मदद की। इस दौरान स्थानीय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal